लाइव न्यूज़ :

फ्लैट में चल रहा था ऑनलाइन सैक्स रैकेट, कार सहित 5.75 लाख का माल बरामद, हरियाणा की तीन युवतियों को मुक्त कराया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 9, 2021 13:58 IST

नागपुर का मामलाः छापा मारकर हरियाणा-हैदराबाद के दो दलालों को पकड़ा है. उनके चंगुल से हरियाणा की तीन युवतियों को मुक्त कराया गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे भरत नगर के पुराणिक ले-आउट के स्वामी संकेत अपार्टमेंट में फ्लैट किराए से लिया. पीड़ित युवतियों की मदद से देह व्यापार करने लगे. इंटरनेट पर साइट बनाकर ग्राहकों के संपर्क में आते थे. इसकी क्राइम ब्रांच को भनक लग गई.

नागपुरः अमरावती मार्ग के भरत नगर के फ्लैट में ऑनलाइन चल रहे देह व्यापार का हाई प्रोफाइल अड्डा पुलिस के हाथ लगा है.

क्राइम ब्रांच ने इस अड्डे पर छापा मारकर हरियाणा-हैदराबाद के दो दलालों को पकड़ा है. उनके चंगुल से हरियाणा की तीन युवतियों को मुक्त कराया गया है. आरोपी कृष्णकुमार देशराज वर्मा (24) हिसार, हरियाणा तथा मो. मोबिन मो. ख्वाजा (23) हैदराबाद है.

इंटरनेट पर साइट बनाकर ग्राहकों के संपर्क में आते थे

आरोपी काफी समय से देह व्यापार में हैं. वह नागपुर में ऑनलाइन देह व्यापार करते थे. उन्होंने 15 दिन पहले भरत नगर के पुराणिक ले-आउट के स्वामी संकेत अपार्टमेंट में फ्लैट किराए से लिया. यहां पीड़ित युवतियों की मदद से देह व्यापार करने लगे. वह इंटरनेट पर साइट बनाकर ग्राहकों के संपर्क में आते थे. इसकी क्राइम ब्रांच को भनक लग गई.

उसने आज डमी ग्राहक के माध्यम से आरोपियों से संपर्क किया. आरोपियों ने 7 हजार रुपए में एक युवती का सौदा किया. आरोपियों के रुपए स्वीकार करते ही पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को दबोच लिया. उनके अड्डे पर तीन युवतियां मिलीं. उन्होंने पैसों के लालच में देह व्यापार किए जाना बताया. पुलिस ने आरोपियों से कार सहित 5.75 लाख का माल बरामद कर लिया.

पीड़ित युवतियां हरियाणा के फरीदाबाद की हैं

पीड़ित युवतियां हरियाणा के फरीदाबाद की हैं. वर्मा ने इंटरनेट पर नौकरी की इच्छुक युवतियों के लिए विज्ञापन दिया था. इसे देखकर एक युवती ने वर्मा से संपर्क किया. वर्मा ने उन्हें हर माह एक लाख रुपए कमाकर दिलाने का झांसा दिया था. युवती ने अपनी दो सहेलियों को भी तैयार कर लिया.

तीन हजार की बजाय एक हजार रुपए ही देते थे

वर्मा ने युवतियों को प्रत्येक ग्राहक पर तीन हजार रुपए देने का वादा किया. उसकी बात पर भरोसा करके 5 फरवरी को युवतियां नागपुर आ गईं. आरोपी उन्हें रोज पांच से छह ग्राहक देते थे. हर ग्राहक के बदले तीन हजार की बजाय एक हजार रुपए ही देते थे. वर्मा और मोबिन पुराने मित्र हैं.

उनके खिलाफ अन्य शहरों में भी मामले दर्ज होने का संदेह है. उनके खिलाफ अंबाझरी थाने में अनैतिक व्यापार निरोधक कानून (पीटा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई डीसीपी गजानन राजमाने के मार्गदर्शन में पीआई सार्थक नेहेते तथा उनके साथियों ने की. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणानागपुरहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा