लाइव न्यूज़ :

चाकू दिखाकर मोबाइल और नगद लूटने वाले तीन गिरफ्तार, माल बरामद, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2021 15:04 IST

नागपुर के कामठी में जयस्तंभ चौक के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है। ये सभी लोग को लूटते थे।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में लूटी गई दुपहिया और 300 रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं.दस दिनों पूर्व रनाला-भिलगांव मार्ग पर हुई लूटपाट की घटना का भी पर्दाफाश हुआ है. तीन युवकों ने उनसे धक्का-मुक्की कर उन्हें नीचे गिरा दिया तथा चाकू की नोंक पर मोबाइल और 500 रुपए छीन लिए.

कामठीः स्थानीय न्यू पुलिस थाने के अंतर्गत जयस्तंभ चौक के समीप विगत 20 फरवरी की रात 9 बजे एक युवक से चाकू की नोंक पर मारपीट कर 10 हजार रुपए का मोबाइल और नगद 500 रुपए छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों से मोबाइल व नगद रुपए बरामद किए गए हैं. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ में दस दिनों पूर्व रनाला-भिलगांव मार्ग पर हुई लूटपाट की घटना का भी पर्दाफाश हुआ है. इस मामले में लूटी गई दुपहिया और 300 रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी दाल ओली नंबर- दो निवासी मिलिंद कनोजिया के मित्र के वाहन का पेट्रोल 20 फरवरी की रात 9 बजे हाईवे पर खत्म हो गया. इससे मिलिंद पेट्रोल लाने के लिए मोटर स्टैंड चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर गए. पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने से वे पैदल जयस्तंभ चौक तक पहुंचे तो वहां तीन युवकों ने उनसे धक्का-मुक्की कर उन्हें नीचे गिरा दिया तथा चाकू की नोंक पर मोबाइल और 500 रुपए छीन लिए.

मिलिंद की शिकायत पर न्यू पुलिस थाना पुलिस ने भादंवि की धारा 392,34 के तहत मामला दर्ज किया था. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, जिसमें घटनास्थल पर तीन युवक संदिग्ध रूप से भागते नजर आए.

पुलिस ने तीनों संदिग्धों की पहचान कर उनमे से दो आरोपियों को धर दबोचा. उनके पीसीआर के बाद तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया. तीनों आरोपी आनंद नगर रामगढ़ निवासी बताए जाते हैं. उनसे पूछताछ के बाद छीना गया मोबाइल और नगद रकम बरामद की गई.

वहीं पुलिस ने दस दिनों पूर्व रनाला-भिलगांव मार्ग में हुई लूट की वारदात का भी पर्दाफाश किया और उस दौरान लूटी गई दुपहिया और रकम भी बरामद की गई. यह कार्रवाई थानेदार संजय मेंढे के मार्गदर्शन में एपीआई कन्नाके, सहकर्मी मनोहर राऊत, नीलेश यादव, ललित शेंडे, रोशन पाटिल, प्रमोद वाघ ने की.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा