लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः एक प्रेमिका और दो प्रेमी?, त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में राजदीप की चाकू से गला रेत हत्या, प्रेमिका का दूसरा प्रेमी मुकेश राय ने ऐसे निपटाया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2025 19:54 IST

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में तीन दिन पहले हुए एक युवक राजदीप उर्फ़ मुन्ना की नृशन्स हत्या मामले का गयाघाट की पुलिस ने सफल उदभेदन कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में राजदीप की हत्या हुई थी। राजदीप की चाकू से नृशन्स हत्या कर दी थी। जाँच शुरू हुई तो पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकला।

Muzaffarpur:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमिका के दो प्रेमियों के बीच अपने प्रेम को पाने की होड लगी होड़ में प्रेमिका के एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की गला रेत कर हत्या कर दिया था। अब पुलिस ने पूरे मामले का सफलतापूर्वक उद्वेदन करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में तीन दिन पहले हुए एक युवक राजदीप उर्फ़ मुन्ना की नृशन्स हत्या मामले का गयाघाट की पुलिस ने सफल उदभेदन कर दिया है। त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में राजदीप की हत्या हुई थी।

राजदीप की प्रेमिका का दूसरा प्रेमी मुकेश राय ने अपने साथी के साथ मिलकर राजदीप की चाकू से नृशन्स हत्या कर दी थी। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वही मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में हनुमान नगर में 27 अप्रैल को दिनदहाड़े राजदीप उर्फ़ मुन्ना की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच शुरू हुई तो पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकला। बताया जाता है कि राजदीप और मुकेश राय एक ही लड़की से प्रेम करते थे। लड़की दोनों से बात करती थी। जब मुकेश को इसकी जानकारी मिली तो उसने राजदीप को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

इसके लिए उसने बैजू राय के साथ मिलकर राजदीप की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। फिलहाल दोनों आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। वही गिरफ्तार दोनों को आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज