लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar News: नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर किया शेयर; दो गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2025 10:07 IST

Muzaffarnagar News: पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के  मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय एक बालक के साथ एक युवक ने कथित तौर पर कुकर्म किया और एक अन्य युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दस वर्षीय बालक के साथ रोहित नामक युवक ने दुष्कर्म किया और साकिब नामक युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। भोपा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमप्रकाश सिंह ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने दो युवकों रोहित और उसके दोस्त साकिब के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बालक को ट्यूबवेल पर नहाने के बहाने खेत में ले जाया गया, जहां रोहित कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और साकिब नामक युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुररेपउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड