लाइव न्यूज़ :

19 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने घर में फांसी लगाई, पिता और मां बाहर गए थे, जानें क्या कारण

By भाषा | Updated: February 22, 2022 17:02 IST

सर्किल अधिकारी विनय गौतम ने बताया कि सोमवार को शाहपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले इलाके में लड़की का शव उसके घर में पंखे से लगाए गए फंदे पर लटका मिला।

Open in App
ठळक मुद्देकोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच चल रही है।पीड़िता के परिवार ने बताया कि जब यह घटना हुई तो लड़की घर पर अकेली थी।पिता सतीश काम से बाहर गए थे जबकि मां खेत में थी।

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर के चांदपुर गांव में 19 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सर्किल अधिकारी विनय गौतम ने बताया कि सोमवार को शाहपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले इलाके में लड़की का शव उसके घर में पंखे से लगाए गए फंदे पर लटका मिला। उन्होंने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच चल रही है।

पीड़िता के परिवार ने बताया कि जब यह घटना हुई तो लड़की घर पर अकेली थी। उसके पिता सतीश काम से बाहर गए थे जबकि मां खेत में थी। पुलिस ने बताया कि इस लड़की से 2019 में चार युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और मुख्य आरोपी अब भी जेल में है।

पालघर में आदिवासी युवती के साथ बलात्कार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 19 वर्षीय एक आदिवासी युवती के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। जवाहर थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना जवाहर तालुका के एक गांव में रविवार को हुई। दो लोग युवती को खेत के अनाज भंडारण वाले हिस्से में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने युवती को घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। अधिकारी के अनुसार, युवती ने डर के कारण पहले किसी को घटना की जानकारी नहीं दी, लेकिन बाद में अपने परिवार को इसके बारे में बताया। फिर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?