लाइव न्यूज़ :

16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर यौन शोषण करता रहा, लीक करने की धमकी, पीड़िता के पिता ने की शिकायत

By भाषा | Updated: September 19, 2022 21:38 IST

उत्तर प्रदेशः 16 वर्षीय लड़की के पिता ने शिकायत में कहा है कि मुनीर ने पहले पीड़िता का अपहरण किया और उसके बाद बलात्कार कर घटना का वीडियो बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी लड़की का यौन शोषण करता रहा और वीडियो लीक करने की धमकी देता रहा। चरथावल पुलिस थाने के प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी मुनीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। चरथावल पुलिस थाने के प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी मुनीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय लड़की के पिता ने शिकायत में कहा है कि मुनीर ने पहले पीड़िता का अपहरण किया और उसके बाद बलात्कार कर घटना का वीडियो बनाया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी लड़की का यौन शोषण करता रहा और वीडियो लीक करने की धमकी देता रहा। 

नोएडा: 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के मामले में नाबालिग आरोपी हिरासत में

नोएडा में एक नाबालिग लड़के द्वारा 13 वर्षीय एक किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने सफाई का काम कराने के बहाने उसकी बेटी को बुलाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया।

पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अनुसार आरोपी नाबालिग है। उन्होंने बताया कि किशोरी की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। 

पीड़ित पक्ष से अभद्रता करने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

बागपत जिले में पीड़ित पक्ष से अभद्रता करने के आरोप में एक पुलिस थाने के प्रभारी को रविवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शनिवार शाम को उनके मोबाइल फोन पर बिनौली थाने के प्रभारी बिरजाराम के खिलाफ पीड़ित पक्ष से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

उन्होंने कहा कि इस शिकायत की तत्काल जांच कराई गई और जांच में बिनौली के थाना प्रभारी बिरजाराम द्वारा पीड़ित पक्ष के साथ अभद्रता करने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी का यह व्यवहार पुलिस बल की गरिमा के प्रतिकूल है तथा पुलिस बल की छवि को धूमिल करना वाला है, लिहाजा जांच रिपोर्ट के आधार पर बिरजाराम को थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बागपत के बिनौली थानाक्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले एक किशोरी स्कूल गई थी,जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन ने पड़ोस के एक युवक पर किशोरी को ले जाने का शक जताते हुए बिनौली थाने में मामला दर्ज कराया था।

सूत्रों ने बताया कि किशोरी के परिजन शनिवार को ग्राम प्रधान के साथ थाने पहुंचे और उन्होंने थाना प्रभारी से जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा पीड़ित पक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया गया जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में गुस्सा था। किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा