लाइव न्यूज़ :

मुंगेरः पत्नी को लाल 'टमाटर' कहने पर पति ने 6 दोस्तों संग मिलकर शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, जानिए मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2022 16:40 IST

बिहार में मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाना क्षेत्र का मामला है. लाल टमाटर सुनते ही महिला गुस्से में घर आई और अपने पति को पूरी बात बताई.

Open in App
ठळक मुद्देलाल टमाटर वाली फब्तियों से वह परेशान हो जाती है.महेश दास ने महिला को देखकर उसे लाल टमाटर कहकर बुलाया.कुछ दोस्तों को बुलाया और महेश के घर चला गया.

पटनाः बिहार में मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर अब हर कोई हैरान है. दरअसल, एक महिला को "लाल टमाटर" कहना एक व्यक्ति को इतना नागवार गुजरा कि उसने ऐसा कहने वाले आदमी की हत्या कर दी.

कहा जा रहा है कि लाल टमाटर कहने का यह पूरा मामला छेड़खानी से जुड़ा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला शाम में गुजर रही थी. आरोप है कि उसी दौरान वहां मौजूद गांव के ही रहने वाले 56 वर्षीय महेश दास ने महिला को देखकर उसे लाल टमाटर कहकर बुलाया. लाल टमाटर सुनते ही महिला गुस्से में घर आई और अपने पति को पूरी बात बताई.

महिला ने बताया कि महेश दास उसे देखकर लाल टमाटर कहकर अश्लील कमेंट करता है. उसकी लाल टमाटर वाली फब्तियों से वह परेशान हो जाती है. महिला के पति ब्रह्मदेव दास ने जब जाना कि महेश उसकी पत्नी को लाल टमाटर कहता है तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया. उसने अगले ही पल अपने कुछ दोस्तों को बुलाया और महेश के घर चला गया.

आरोप है कि मेहश के घर पर ब्रह्मदेव और उसके 5 से 6 की संख्या में आए दोस्तों ने पहले खूब गाली गलौज किया. साथ ही धमकी देते हुए कहा कि तेरी हिम्मत कैसे हुए मेरी पत्नी से छेडछाड करने की. उसे लाल टमाटर क्यों कहते हो? जब महेश ने विरोध किया तो ब्रह्मदेव उसके साथ मारपीट करने लगा.  

ब्रह्मदेव और उसके दोस्तों ने उसे इतना मारा कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. परिजन उसे उठाकर अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि महिला को महेश ने पहले भी कई बार लाल टमाटर- लाल टमाटर कहकर छेड़खानी करता रहता था.

उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है. एसडीपीओ राकेश पांडे ने बताया कि ब्रह्मदेव दास सनकी प्रवृति का व्यक्ति है. पिछले छह वर्ष पूर्व कहासुनी के बीच गांव के ही बीरन दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस मामले में वह जेल गया था और बेल पर बाहर है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज