लाइव न्यूज़ :

मुंबईः आठ से नौ वर्ष की दो बच्चियों के साथ 62 साल के शख्स ने किया छेड़खानी, बच्चियों ने माता-पिता को आप बीती सुनाई, ऐसे हुआ अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 13:59 IST

मुंबईः दोनों बच्चियों ने अपने माता-पिता को आप बीती सुनाई, जिसके बाद अनिल हाडकर (62) को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।व्यक्ति अपने घर में बच्चियों के साथ छेड़खानी करता था।

मुंबईः मुंबई के मुलुंड इलाके में आठ से नौ वर्ष की दो बच्चियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में रविवार को एक वरिष्ठ नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियों ने शनिवार को अपने माता-पिता को आप बीती सुनाई, जिसके बाद अनिल हाडकर (62) को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस अधिकारी ने कहा, “व्यक्ति अपने घर में बच्चियों के साथ छेड़खानी करता था। उसे दोनों बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून और भादसं के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।” 

किशोरी का पीछा करने वाले युवक ने उसके पिता की चाकू घोंपकर हत्या की

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक युवक ने अपने पूर्व किरायेदार की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किरायेदार ने अपनी 16 वर्षीय बेटी का पीछा करने पर युवक को डांटा था। अधिकारी के मुताबिक, बलराम पांडे (20) नाम के आरोपी के घर में नारायण प्रसाद द्विवेदी (35) पिछले 10 वर्षों से किराये पर रह रहे थे।

द्विवेदी रेलवे स्टेशन पर एक फूड स्टॉल के संचालक थे। उन्होंने बताया, ‘‘पांडे लगातार द्विवेदी की 16 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा था। किशोरी द्वारा अपनी मां से इस बारे में शिकायत किए जाने के बाद द्विवेदी ने पांडे को चेतावनी दी। किशोरी के पिता ने इसलिए मामला दर्ज नहीं कराया कि आरोपी के पिता ने वादा किया कि वह आगे ऐसी हरकतें नहीं करेगा।’’

अधिकारी के अनुसार, ‘‘हालांकि, उसने (युवक ने) किशोरी को परेशान करना जारी रखा।’’ उन्होंने बताया, ‘‘28 जुलाई को जब किशोरी का परिवार किसी अन्य स्थान पर किराये का मकान लेकर रहने जा रहा था, तब युवक ने उसे ऐसा करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

हालांकि, द्विवेदी ने पांडे का मकान खाली कर दिया और वह रविवार शाम रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी आरोपी ने उन्हें एक स्थान पर रोका और चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी।’’ गिट्टिखदान पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पांडे को कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ हत्या और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप