लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने ऐसे हत्यारे को पकड़ा, जिसने 31 साल पहले दिया था वारदात को अंजाम, जानिए क्राइम की इस पूरी स्टोरी को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 31, 2023 12:08 IST

मुंबई पुलिस ने एक ऐसे हत्यारे को पकड़ा है, जो 31 सालों से कत्ल के अपने गुनाह को छुपाकर बेखौफ जिंदगी बसर कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने एक ऐसे हत्यारे को पकड़ा है, जो 31 सालों से अपने गुनाह को छुपाये हुए था पुलिस ने 31 साल पहले किये हत्या के आरोपी दीपक को नालासोपारा इलाके से गिरफ्तार किया हैआरोपी दीपक भिसे की उम्र इस वक्त 62 वर्ष है, उसने साल 1998 में हत्या की थी

मुंबई: कहते हैं कि कानून के लंबे हाथ और पुलिस की मुस्तैद निगाहों से अपराधी का बचना नामुमकिन है। जी हां, मुंबई पुलिस ने इस कहावत को उस समय सिद्ध कर दिया, जब उसने एक ऐसे हत्यारे को पकड़ा,जो 31 सालों से अपने गुनाह को छुपाकर बेखौफ जिंदगी बसर कर रहा था।

जी हां, एक कातिल, जिसने 31 साल पहले दिया कत्ल के खौफनाक वारदात को अंजाम, आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

इस संबंध में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बीते शनिवार को बताया कि पुलिस ने 31 साल बाद हत्या के एक मामले में वांछित एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किये गये शख्स का नाम दीपक भिसे है और इस वक्त उसकी उम्र 62 वर्ष है। अपराधी दीपक ने साल 1989 में राजू चिकना नाम के एक शख्स को मौत के घाट उतारा था और साथ में एक अन्य शख्स धर्मेंद्र सरोज की हत्या का प्रयास किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों अपराधों में वांछित अपराधी दीपक को बीते शुक्रवार रात में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधी भिसे को एक कत्ल और हत्या के प्रयास के मामले में साल 1992 में जमानत मिल गई थी लेकिन उसके बाद वो अदालत में कभी भी सुनवाई के लिए पेश नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "आखिरकार साल 2003 में अदालत ने उसे फरार घोषित कर दिया था।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब भी कोई पुलिस टीम कांदिवली स्थित तुलस्करवाड़ी में दीपक भिसे के घर जाती थी तो स्थानीय लोग बताते थे कि वो मर गया होगा, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने उसकी तलाश जारी रखी।

दीपक की तलाश में पुलिस को आरोपी की पत्नी का मोबाइल नंबर मिल गया। उसके बाद पुलिस ने पत्नी के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया, जिसके बाद पुलिस को कामयाबी मिली और पुलिस टीम ने आखिरकार उसे नालासोपारा में ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार अपराधी दीपक भिसे फरार होने के बाद परिवार समेत कांदीवली से निकलकर नालासोपारा में बस गया। जहां वो पेड़ काटने का ठेका लेता था।

कांदिवली पुलिस स्टेशन के पुलिस सबइंस्पेक्टर नितिन साटम ने कहा, "आरोपी दीपक भिसे अब 62 साल का है, उसे गिरफ्तार करके मामले में आगे की जांच की जा रही है।"

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्यामुंबई पुलिसकांदिवली पूर्वनालासोपाराक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?