लाइव न्यूज़ :

Mumbai: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर हुआ केस दर्ज, रजा अकादमी की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन

By आजाद खान | Updated: May 29, 2022 12:57 IST

मामले में पुलिस ने बताया कि नूपुर शर्मा पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, द्वेषभाव फैलाने व दूसरे धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पर महाराष्ट्र में केस दर्ज हुआ है।उनके पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर केस हुआ है। नूपुर शर्मा का कहना है कि उन्हें और उनके पूरे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

मुंबई: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर केस दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ मुंबई में मौजूद सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी ने शिकायत की थी जिसके बाद उन पर केस दर्ज हुआ है। नूपुर शर्मा पर यह आरोप है कि उन्होंने एक टीवी डिबेट में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और उनसे जुड़ी एक घटना को मजाकिया अंदाज में पेश किया था। 

इसके बाद भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता की खूब आलोचना हुई थी और इनके खिलाफ जमकर बयानबाजी भी की गई थी। उनका इस बयान को लेकर मामला इतना आगे बढ़ गया कि उनके खिलाफ केस भी हो गया है। 

नूपुर शर्मा ने क्या बयान दिया था

आपको बता दें कि वे एक निजी टीवी चैनल की डिबेट के लिए गई थी जिसमें वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चर्चा हो रही थी। इस दौरान उन्होंने इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के जीवन से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया और उस पर मजाक के अंदाज में टिप्पणी की थी। 

उन्होंने यह भी कहा था कि जहां पर हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ाया जा रहा है, ऐसे में वह भी इस्लाम को लेकर ऐसा कह सकती हैं। इस घटना के बाद नूपुर शर्मा का यह विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा था। इसके बाद मामला यहां तक पहुंच गया कि लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। 

इस कारण हुआ केस दर्ज

मामले में पुलिस ने बताया कि नूपुर शर्मा पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, द्वेषभाव फैलाने व दूसरे धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। वहीं इस पूरे मामले में  भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता का कहना है कि इस घटना के बाद उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां भी आ रही है। 

उनके साथ रेप और सिर काटने की भी धमकी मिल रही है। आपको बता दें कि यह वहीं नूपुर शर्मा है जो 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार थी जिन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़कर चर्चा में आई थी। फिलहाल वह भाजपा दिल्ली की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य हैं। 

टॅग्स :क्राइमBJPक्राइम न्यूज हिंदीमुंबईमहाराष्ट्रपैगम्बर मोहम्मदज्ञानवापी मस्जिद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज