लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर पहले महिला का बलात्कार फिर वीडियो दिखाकर भतीजी से किया रेप, किशोरी के प्रेग्नेंट होने पर मामले का खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 10:42 IST

मुंबई बांगुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अजमल लश्कर उर्फ आशीष दुबे (26) ने शादी का झांसा देकर पहले 23 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी बिना जानकारी के वीडियो बना ली।

Open in App
ठळक मुद्दे17  वर्षीय किशोरी के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक समारोह में महिला और उसकी भतीजी से आशीष दुबे बनकर मिला था।

मुंबई से असम के रहने वाले एक 26 वर्षीय व्यक्ति पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। व्यक्ति को एक महिला और किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में रविवार (12 जनवरी) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी 17 वर्षीय पीड़िता को उसकी चाची के साथ अंतरंग वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। 

बांगुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अजमल लश्कर उर्फ आशीष दुबे (26) ने शादी का झांसा देकर पहले 23 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी बिना जानकारी के वीडियो बना ली। जिसे वह वायरल करने की धमकी दे रहा है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी एक समारोह में महिला और उसकी भतीजी से आशीष दुबे बनकर मिला था। अधिकारी ने बताया कि लश्कर असम का रहने वाला है और इन दिनों मुंबई में रहता है। उसे खार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लश्कर ने पहले महिला के साथ शादी का झांसा देकर रेप किया फिर उसकी भतीजी के साथ भी बलात्कार किया। जिसके बाद 17  वर्षीय भतीजी गर्भवती हो गई और मामले का खुलासा हुआ। 

 17  वर्षीय किशोरी के माता-पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  

टॅग्स :मुंबईरेपअसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी