लाइव न्यूज़ :

Mumbai local train: सीट को लेकर जड़ा थप्पड़, चाकू घोंपकर हत्या?, 16 वर्षीय किशोर ने रेलवे स्टेशन पर शख्स को गोदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2024 18:18 IST

Mumbai local train: पुलिस के अनुसार, पीड़ित अंकुश भगवान भालेराव 14 नवंबर को टिटवाला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली फास्ट ट्रेन में चढ़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रा के दौरान सीट को लेकर अंकुश और नाबालिग के बीच जबदस्त बहस हुई।अंकुश अगली सुबह घाटकोपर के लिए यही ट्रेन पकड़ने वाले थे।अंकुश ने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया।

Mumbai local train:मुंबई में लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए झगड़े के बाद 16 वर्षीय किशोर ने रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि कुर्ला रेलवे पुलिस ने बुधवार को किशोर को हिरासत में ले लिया और हमले के संबंध में उसके बड़े भाई को गिरफ्तार किया। हमले की यह घटना 15 नवंबर को मध्य रेलवे के घाटकोपर स्टेशन पर हुई थी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित अंकुश भगवान भालेराव 14 नवंबर को टिटवाला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली फास्ट ट्रेन में चढ़े थे।

यात्रा के दौरान सीट को लेकर अंकुश और नाबालिग के बीच जबदस्त बहस हुई और अंकुश ने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। अंकुश अगली सुबह घाटकोपर के लिए यही ट्रेन पकड़ने वाले थे और वह प्लेटफॉर्म संख्या चार पर टहल रहे थे, तभी किशोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोट आई और उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया, जिसने सबूत छिपाने में उसकी मदद की थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान नाबालिग ने हत्या की बात कबूल कर ली और बताया कि उसने चाकू अपने घर की छत पर छिपा दिया था तथा पहचाने जाने से बचने के लिए अपने बाल भी काट लिए थे। उन्होंने बताया कि किशोर को बाल सुधार केंद्र भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए