लाइव न्यूज़ :

17 और 13 साल की बेटियों का सालों से रेप कर रहा था फैशन डिजाइनर पिता, आपबीती सुन रो देंगे आप भी

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2018 23:33 IST

पीड़िता ने बताया कि जब भी मैं इसका विरोध करती, मेरे पिता मुझे धंधा करवाने की धमकी देते थे। पिछले साल नवंबर-दिसंबर में जब वह और उसकी छोटी बहन टीवी देख रही थीं तभी उनके पिता ने छोटी बहन के साथ भी रेप किया।

Open in App

मुंबई, 10 अप्रैल: मुंबई से समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मुंबई पुलिस ने एक ऐसे फैशन डिजाइनर पिता को गिरफ्तार किया है, जो पिछले दो सालों से अपनी 17 और 13 साल की बेटियों का रेप करता आ रहा था। फैशन डिजाइनर को नाबालिग बेटियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पोक्सो कोर्ट ने आरोपी फैशन डिजाइनर को 13 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

पढ़ाई बंद करने की पिता देता था धमकी

पुलिस के मुताबिक हैवान पिता पिछले दो सालों से ऐसा कर रहा था। बेटियां ने यह बात किसी से इसलिए नहीं बताई क्योंकि पिता उन्हें धमकी देता था कि अगर उन्होंने किसी के सामने मुंह खोला तो स्कूल की फीस काट लेगा या घर से निकाल देगा। 11वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय पीड़िता को जब अपने पिता का यह घिनौना काम सहन नहीं हुआ तो बड़ी ही हिम्मत कर के उसने 8 अप्रैल को सारी बात अपने मां को बता दी।

पूछ जाने पर पत्नी और बेटियों के साथ मारपीट की 

जब मां ने बेटियों की शिकायत पर अपने पति से सारी बातों के बारे में पूछा तो आरोपी पिता उल्टा ही अपनी पत्नी और बेटियों को मारने लगा। इसके बाद दोनों ने पुलिस थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई। नाबालिग ने अपने बयान में कहा कि उसे तारीख तो याद नहीं लेकिन पिछले दो साल से उसके पिता उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसने बताया कि वह अपने घर पर माता-पिता के साथ रहती है। उसकी दो और बहनें हैं- एक 13 साल की और दूसरी 10 साल की। इसके अलावा तीन साल का छोटा भाई भी है। पीड़िता ने बताया कि उसके दादा-दादी भी साथ रहते हैं।

पढ़ाई के वक्त बेटियों के साथ करता था यौन शोषण

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां अक्सर बीमार रहती है। इसलिए वह घर के निचले हिस्से में रहती है। पढ़ाई के लिए मैं ऊपरी मंजिले में जाती थी। तभी मेरे पिता मेरे साथ ऐसा करते थे। पीड़िता ने बताया कि पहले तो उसे पता नहीं था कि उसके साथ क्यो हो रहा है। जब वह अपने पिता से सवाल करती तो वह उसे पीटते और उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देते। 

टीवी देखते छोटी बहन के साथ भी किया रेप

पीड़िता ने बताया कि जब भी मैं इसका विरोध करती, मेरे पिता मुझे धंधा करवाने की धमकी देते थे। पिछले साल नवंबर-दिसंबर में जब वह और उसकी छोटी बहन टीवी देख रही थीं तभी उनके पिता ने छोटी बहन के साथ भी रेप किया। जब मेरे पिता ऐसा कर रहे थे तो छोटी बहन चिल्ला रही थी, मैंने रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें और उसके बाद से वह मेरी बेटी को भी प्रताड़ित करने लगे।  पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी पिता को सोमवार 9 अप्रैल की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :मुंबईरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास