लाइव न्यूज़ :

23 मंजिला सोरेंटो टावर की 14वीं मंजिल पर आग, 40 लोगों को बचाया, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 25, 2025 13:50 IST

Mumbai Andheri West: टावर की ऊपरी मंजिल पर फंसे 40 से अधिक निवासियों को एमएफबी के अग्निशमन दल ने सुरक्षित निकाल लिया।

Open in App
ठळक मुद्देMumbai Andheri West: मुंबई अग्निशमन विभाग (एमएफबी) को सुबह करीब 10.05 बजे सूचना मिली। Mumbai Andheri West: कंट्री क्लब के पास स्थित 23 मंजिला सोरेंटो टावर की 14वीं मंजिल पर लगी। Mumbai Andheri West: अंधेरी पश्चिम इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में गुरुवार, 25 दिसंबर की सुबह आग लग गई।

Mumbai:मुंबई के उपनगर अंधेरी में एक आवासीय इमारत में आग लगने के बाद 40 लोगों को बचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में गुरुवार, 25 दिसंबर की सुबह आग लग गई। यह आग वीरा देसाई रोड पर कंट्री क्लब के पास स्थित 23 मंजिला सोरेंटो टावर की 14वीं मंजिल पर लगी। मुंबई अग्निशमन विभाग (एमएफबी) को सुबह करीब 10.05 बजे सूचना मिली। टावर की ऊपरी मंजिल पर फंसे 40 से अधिक निवासियों को एमएफबी के अग्निशमन दल ने सुरक्षित निकाल लिया।

हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मुंबई अग्निशमन विभाग (एमएफबी) ने सुबह 10:20 बजे इसे लेवल-I की आग घोषित किया। आग भूतल और 23 मंजिला आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल तक ही सीमित रही। भीषण आग के कारण पूरे भवन में धुआं फैल गया।

मुंबई अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस, अदानी इलेक्ट्रिसिटी, 108 एम्बुलेंस सेवा और वार्ड स्तर के नगर निगम कर्मचारियों सहित कई एजेंसियों को स्थिति को संभालने और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया और रात 11:37 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में स्थित 23 मंजिला आवासीय इमारत में बृहस्पतिवार सुबह आग लगने के बाद लगभग 40 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया । अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना वीरा देसाई रोड पर कंट्री क्लब के पास सोरेंटो टॉवर में सुबह करीब 10 बजे हुई, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 16वीं मंजिल से सीढ़ियों के माध्यम से 30-40 लोगों को नीचे उतारा गया, जबकि एक महिला सहित तीन अन्य लोगों को 15वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि आग से 10वीं से 21वीं मंजिल के बीच स्थित विद्युत शाफ्ट में तार और अन्य उपकरण प्रभावित हुए,

साथ ही विभिन्न मंजिलों पर ‘डक्ट’ के पास स्थित राउटर, जूतों की अल्मारियां और लकड़ी के फर्नीचर प्रभावित हुए। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग ने कम से कम चार दमकल वाहन और अन्य साजो सामान की मदद से सुबह 11:37 बजे आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?