लाइव न्यूज़ :

Mumbai: मुंब्रा में 'तौलिया पहनकर घूमने' पर एक व्यक्ति की पिटाई, चौंकाने वाला VIDEO सामने आया

By रुस्तम राणा | Updated: January 4, 2025 19:39 IST

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति की पहचान मस्तकीम के रूप में हुई है। वीडियो में तीन से चार लोग मस्तकीन की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वह मदद के लिए चिल्ला रहा था, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया।

Open in App

Viral Video: मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना में कथित तौर पर तौलिया पहनकर घूमने वाले एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की गई। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया और जल्द ही यह सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो में भीड़ को तौलिया पहने व्यक्ति को लाठियों से पीटते हुए देखा जा सकता है। यह घटना ठाणे के मुंब्रा में खरदी रोड स्थित खलील कंपाउंड में हुई। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान मस्तकीम के रूप में हुई है। वीडियो में तीन से चार लोग मस्तकीन की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वह मदद के लिए चिल्ला रहा था, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि पीड़ित अपनी बालकनी में तौलिया लपेटे घूम रहा था, तभी उसके पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने अपने पतियों को उसके बारे में बताया। घटना की सही तारीख का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं।

टॅग्स :मुंबईवायरल वीडियोक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?