लाइव न्यूज़ :

74 साल की एक्ट्रेस ने ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगानी चाही व्हिस्की, हो गई 3 लाख रुपये की ठगी

By विनीत कुमार | Updated: November 28, 2021 20:36 IST

कई टीवी शो में काम कर चुकी एक अदाकार से तीन लाख से अधिक रुपयों की ऑनलाइन ठगी किए जाने की बात सामने आई है। एक्ट्रेस ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस के साथ ऑनलाइन व्हिस्की खरीदने की कोशिश के दौरान हुई ठगी।एक्ट्रेस ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस के अनुसार ठगी करने वालों ने खुद को शराब की दुकान का कर्मचारी बताया था।

मुंबई: कई लोकप्रिय टीवी शो में काम कर चुकी 74 साल की एक एक्ट्रेस से ऑनलाइन तीन लाख से ज्यादा रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार ठगों ने खुद को शराब की दुकान का कर्मचारी बताते हुए एक्ट्रेस से ठगी की।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके मुताबिक एक्ट्रेस ने अपने भतीजी की पुणे में होने वाली शादी की खुशी में पार्टी देने की योजना बनाई थी। एक्ट्रेस अपने भतीजे को एमरट व्हिस्की (Amrut whiskey) की एक बोतल बतौर गिफ्ट देना चाहती थी।

एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया, 'मैंने गूगल पर शराब की दुकान के नंबर के लिए सर्च किया और दो मोबाइल नंबर मिले।'

इसके बाद एक्ट्रेस ने नंबर पर कॉल किया और व्हिस्की के लिए 4,800 रुपये का भुगतान किया लेकिन डिलीवरी नहीं हुई। एक्ट्रेस ने फिर से नंबर पर फोन किया और पैसे वापस मांगे। जालसाज ने उसे बताया कि किसी भी रिफंड के लिए सरकार के नियमों के अनुसार शराब की दुकान के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है।

डेबिट कार्ड डिटेल और ओटीपी हासिल कर की ठगी

इस बहाने ठग ने एक्ट्रेस के डेबिट कार्ड का विवरण लिया और एक वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भी आया, जो एक्ट्रेस को मोबाइल पर मिला। एक्ट्रेस ने ओटीपी यह सोच कर साझा किया कि शायद रिफंड की ये कोई प्रक्रिया होगी। हालांकि ये महंगा पड़ा और एक्ट्रेस की बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर हो गए।

जालसाज ने इसके बाद कहा कि एक्ट्रेस की डेबिट कार्ड में कुछ समस्या है और फिर उससे अपने क्रेडिट कार्ड का विवरण भी देने को कहा। एक्ट्रेस ने इस बार अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स और ओटीपी भी उससे साझा कर दी। इसके बाद और लेनदेन हुए। कुल मिलाकर एक्ट्रेस को करीब 3.05 लाख रुपये का नुकसान हुआ। एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार इसके बाद आरोपी को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया और बाद में उसने फोन बंद कर दिया।

टॅग्स :मुंबईक्राइम न्यूज हिंदीऑनलाइनबैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा