लाइव न्यूज़ :

निजी स्कूल के 50 वर्षीय प्रधानाध्यापक ने 14 वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने घर जाकर अपनी मां को बताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2023 13:36 IST

पुलिस के अनुसार, एक ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल के 50 वर्षीय प्रधानाध्यापक ने पिछले महीने पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था और शनिवार को फिर से ऐसा करने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देमां को घटना के बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई।नागपाड़ा पुलिस का एक दल आरोपी को गिरफ्तार करने गया था लेकिन वह अपने घर या स्कूल में नहीं मिला।

मुंबईः मध्य मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने 14 वर्षीय एक छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, एक ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल के 50 वर्षीय प्रधानाध्यापक ने पिछले महीने पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था और शनिवार को फिर से ऐसा करने की कोशिश की।

 

 

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी द्वारा कथित रूप से उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने के बाद, पीड़िता ने घर जाकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि नागपाड़ा पुलिस का एक दल आरोपी को गिरफ्तार करने गया था लेकिन वह अपने घर या स्कूल में नहीं मिला। आगे की जांच जारी है। 

बलिया: पत्नी से विवाद के कारण परेशान युवक ने खुदकुशी की

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया हथौड़ी गांव में पत्नी से कथित विवाद के कारण परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इंग्लिशिया हथौड़ी गांव में मृत्युंजय सिंह (28) ने सोमवार रात अपने घर पर पंखे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

उसने बताया कि घटना के समय सिंह घर पर अकेला था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गड़वार थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राज कुमार सिंह ने बताया कि मृत्युंजय सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके कारण उसकी पत्नी बलिया में रहती है। उन्होंने कहा कि सिंह पत्नी से विवाद के कारण परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPoliceमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप