लाइव न्यूज़ :

VIDEO: घायल पति को कंधे पर बैठाकर महिला ने तय किया लंबा रास्ता, जानें एसपी कार्यालय तक पहुंचने के लिए पत्नी ने क्यों उठाया ऐसा कदम

By आजाद खान | Updated: February 16, 2023 16:49 IST

वीडियो में देखा गया है कि कैसे महिला अपने पति को कंधे पर बैठा कर जिला के सड़कों पर चल रही है। ऐसे में महिला का कहना है कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है इसलिए वह इस हालत में एसपी कार्यालय जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को अपने पति को कंधे पर बैठाकर एसपी कार्यालय तक जाते हुए देखा गया है। ऐसे में एसपी महिला को विश्वास दिलाया है कि उसकी मांग की ध्यान में रखा जाएगा।

भोपाल: मध्य प्रदेश के शहडोल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला अपनी जख्मी पति को अपने कंधे पर लाद कर एसपी कार्यालय ले जा रही है। इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है और जब से यह वीडियो अपलोड किया गया है तब से इसकी जमकर चर्चा हो रही है। 

जानकारी के अनुसार, मामला जिला शहडोल का है जहां पर महिला के पति का कुछ लोगों द्वारा पिटाई की गई है और उसके पैसे भी छिन लिए गए है। ऐसे में पीड़ित के पत्नी का कहना है कि वे पुलिस की कार्रवाई से खुश नहीं है इसलिए वे एसपी कार्यालय जा रही है। 

वीडियो में क्या दिखा है

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक महिला घायल अपने पति को कंधे पर लाद कर एसपी कार्यालय ले जा रही है। महिला का पति घायल है और उसके हाथ और पैर पर पलास्टर किया हुआ है। ऐसे में उसके द्वारा नहीं चल पाने पर महिला ने पति को कंधे पर बैठाया है और एसपी कार्यालय का रूख किया है। 

बताया जा रहा है कि महिला रानी यादव के पति गेंदलाल यादव को कुछ बदमाशों ने कथित तौर पर मारा है और उसके पैसे भी छिन लिए है। घायल यादव को गांव वालों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था जहां उसका इलाज चल रहा है। ऐसे में महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी और अधिकारियों द्वारा सही से कार्रवाई नहीं करने पर रानी ने पति को लेकर एसपी कार्यालय जाने की ठानी थी। 

क्या है पूरा मामला

पीड़ित गेंदलाल यादव एक मजदूर है। ऐसे में आरोप है कि काम से घर वापस जा रहे गेंदलाल यादव को कुछ बदमाशों ने पकड़ा था और उसकी पिटाई कर पैसे भी छिन लिए है। मामले में पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़े सभी तीनों आरोपियों की पहचान विपिन यादव, कमली यादव और दिनेश यादव के रूप में हुई है और उन पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस द्वारा सभी आरोपियों पर लगाई गई धाराओं से रानी यादव खुश नहीं थी, ऐसे में वह चाहती थी है कि आरोपियों पर गंभीर धाराएं लगे क्योंकि उनका पति बुरी तरह से जख्मी है। मामले में का संज्ञान लेते हुए शहडोल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश वैश्य ने रानी देवी को विश्वास दिलाया कि वे आरोपियों के केस में और भी धाराएं जुड़वा देंगे। 

टॅग्स :क्राइमMadhya Pradeshवायरल वीडियोक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?