लाइव न्यूज़ :

देवास के सतवास में अतिक्रमण हटाने गई टीम के सामने पति-पत्नी ने खुद को लगाई आग, दोनों गंभीर

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 24, 2025 18:41 IST

मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाई और दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतवास पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्देसंतोष व्यास (45) और उनकी पत्नी जयश्री व्यास (40) स्टेशनरी और फोटोकॉपी की दुकान चलाते हैं।एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

देवासः देवास जिले के खातेगांव तहसील के सतवास में बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने एक दंपती ने खुद को आग के हवाले कर लिया। यह घटना मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, सतवास बस स्टैंड के पास रहने वाले संतोष व्यास (45) और उनकी पत्नी जयश्री व्यास (40) स्टेशनरी और फोटोकॉपी की दुकान चलाते हैं। बताया गया कि दंपती ने पास ही एक कॉलोनी में मकान का निर्माण शुरू किया था।

प्रशासन को इसकी अतिक्रमण शिकायत मिली थी। बुधवार सुबह तहसीलदार और राजस्व अमले के साथ जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की।कार्रवाई के दौरान संतोष व्यास और जयश्री व्यास ने विरोध जताया और अधिकारियों से तीखी बहस हुई। इसी क्रम में दोनों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाई और दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतवास पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल रेफर किया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि घटना की पूरी वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर आक्रोश है, जबकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि नोटिस पूर्व में दिया गया था और कार्रवाई पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत की गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीDewasMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो