लाइव न्यूज़ :

MP Ki Khabar: हथियारबंद बदमाशों ने मां-बेटी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया

By भाषा | Updated: August 2, 2020 15:01 IST

इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कई टीम गठित कर घटनास्थल से लगे महाराष्ट्र के बुलढाणा और जलगांव जिले के कई स्थानों पर भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबदमाशों के महाराष्ट्र की ओर भागने की आशंका है।शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 347, 363 और अन्य संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 40 वर्षीय एक महिला एवं उसकी 12 वर्षीय बेटी का हथियारबंद छह बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर दोनों के साथ सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर शाहपुर थानांतर्गत ग्राम बोदरली के पास शुक्रवार-शनिवार रात को घटी।

खरगोन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक तिलक सिंह ने रविवार को बताया, ‘‘जंगल से लगे एकांत में स्थित गिट्टी के क्रेशर प्लांट पर शुक्रवार-शनिवार रात को आए हथियारबंद छह बदमाश परिवार के मुखिया को बंधक बनाकर उसकी 40 वर्षीय पत्नी और 12 वर्षीय बेटी को समीप के केले के खेत में ले गए और मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।’’

उन्होंने कहा कि बदमाश परिवार के पास से नगद राशि और मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं। सिंह ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दल गठित किए गए हैं। इन दलों को घटनास्थल से लगे महाराष्ट्र के बुलढाणा और जलगांव जिले के कई स्थानों पर भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि इन बदमाशों के महाराष्ट्र की ओर भागने की आशंका है। सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रहने वाला है और लंबे समय से यहां रह रहा है।

शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 347, 363 और अन्य संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेपकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी