लाइव न्यूज़ :

शिवराज चौहान सहित भाजपा नेताओं को मारने की रच रहा था साजिश, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 14, 2019 20:57 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने कुख्यात बदमाश हैदर अली को गिरफ्तार किया है.

Open in App

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच ने आज एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है जो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा अन्य भाजपा नेताओं की हत्या की साजिश रच रहा था. क्राइम ब्रांच को एसटीएफ से कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद स्पेशल टीम ने हैदर अली को गिरफ्तार किया है.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने कुख्यात बदमाश हैदर अली को गिरफ्तार किया है. हैदर अली पर शिवराज सहित पूर्व मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह जैसे नेताओं की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. हैदर की गिरफ्तारी के बाद हुए इस खुलासे ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है. क्राइम ब्रांच द्वारा की गई पूछताछ में हैदर ने इस बात को कबूल किया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य भाजपा नेताओं की हत्या की साजिश रच रहा था. हैदर से पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच के अधिकारी उससे यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि वह किनके जरिए इन नेताओं की हत्या करना चाहता था. क्या वह इस काम के लिए शूटर ढूंढ रहा था?

हैदर की गिरफ्तारी के बाद मध्यप्रदेश की पुलिस ने हैदर द्वारा बताए नामों के आधार पर उन नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. स्वतंत्रता दिवस समारोह के एक दिन पहले हुई इस गिरफ्तारी के बाद हुए इस खुलासे से राजधानी में हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि बदमाश हैदरअली सागर में भी एक हत्या कर चुका है. सूत्रों के अनुसार हैदरअली बदमाशी की दुनिया में बड़ा नाम कमाना चाहता था, जिसके चलते उसके द्वारा बड़े लोगों की हत्या की प्लानिंग की गई. े हैदर अली मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सचिव की बेटी श्रुति के साथ अपहरण के एक मामले भी आरोपी रह चुका है. वह इस मामले में फरार चल रहा था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार बदमाश हैदर को एसटीएफ के हवाले कर दिया और फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है.

डीआईजी ने किया इंकार

हैदर की गिरफ्तारी के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य भाजपा नेताओं को मारने की साजिश रचने की बात मीडिया में आई तो पुलिस महकमा सक्रिय हुआ है. डीआईजी इरशाद वली ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि एसटीएफ की सूचना पर हैदर की गिरफ्तारी हुई है. उन्होंने कहा कि एसटीएफ को यह सूचना मिली थी कि हथियार सप्लाई में हैदर का हाथ है. इसके बाद लोकेशन के आधार पर क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ चल रही है. उन्होंने कहा कि अभी ऐसी कोई घटना के बारे में उसने खुलासा नहीं किया है.

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब