लाइव न्यूज़ :

Bihar: मोतिहारी में महिला को हुआ 18 साल के भतीजे से इश्क, 3 बच्चों को छोड़ भागी; पति थाने में लगा रहा है गुहार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2025 15:44 IST

 Motihari News: उसे धमकी दी जा रही है कि अगर उसने मामला आगे बढ़ाया, तो अंजाम बुरा होगा।

Open in App

 Motihari News: बिहार में मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र से रिश्ते को तार-तार करने देने वाली अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां दनही गांव एक 30 वर्षीय महिला मनीषा देवी  अपने 18 साल के भतीजे आकाश कुमार के साथ प्रेम में पड़कर तीन बच्चों समेत फरार हो गई। घटना की जानकारी पति को तब मिली जब वह होली पर घर लौटा। दरअसल, चुनमुन राम (35) की शादी 22 अप्रैल 2014 को रामपुरवा गांव की मनीषा देवी (30) से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए और सब कुछ सामान्य चल रहा था। 

लेकिन साल 2017 में चुनमुन के पिता के निधन के बाद स्थिति बदलने लगी। कर्ज के बोझ के कारण चुनमुन काम करने दूसरे प्रदेश में चला गया। इसी दौरान उसकी पत्नी मनीषा देवी और 18 वर्षीय भतीजे आकाश कुमार के बीच प्रेम परवान चढने लगा। बताया जाता है कि शुरू-शुरू चुनमुन राम में इस रिश्ते पर शक नहीं हुआ क्योंकि दोनों का नाता चाची-भतीजे का था।

लेकिन अगस्त 2024 में जब वह घर लौटा तो उसने देखा कि मनीषा फोन पर काफी व्यस्त रहने लगी थी। एक दिन उसने अपनी पत्नी और भतीजे को एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद गुस्साए चुनमुन राम ने मनीषा को मायके भेज दिया और खुद दोबारा काम पर लौट गया। उसने सोचा था कि वह होली पर मनीषा को वापस ले आएगा।

लेकिन जब वह त्यौहार पर घर लौटा, तो उसे पता चला कि मनीषा अपने प्रेमी आकाश कुमार के साथ भाग गई है। वह अपने तीनों बच्चों को भी साथ ले गई थी। जब पुलिस की डायल 112 सेवा ने मनीषा से संपर्क किया तो उसने चौंकाने वाला बयान दिया। उसने कहा कि तीनों बच्चे मेरे प्रेमी आकाश कुमार के हैं, न कि मेरे पति के। इसलिए मैं बच्चों को किसी भी हाल में नहीं दूंगी।

मैं अपने प्रेमी के साथ खुश हूं और अपने पति से अब कोई मतलब नहीं है। इस घटना के बाद चुनमुन राम ने अपनी पत्नी और बच्चों की वापसी के लिए थाने में आवेदन दिया। उसने आरोप लगाया कि भतीजा आकाश और उसके परिवार वाले उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

उसे धमकी दी जा रही है कि अगर उसने मामला आगे बढ़ाया, तो अंजाम बुरा होगा। इस संबंध में हरसिद्धि थाना प्रभारी सर्वेद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइमरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा