लाइव न्यूज़ :

पत्नी का नया आरोप- सुबह 3 बजे तक शमी का भाई करता रहा मेरा शोषण, तेज गेंदबाज BCCI के सैलरी ग्रेड से बाहर

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: March 7, 2018 22:14 IST

पत्नी हसीन जहान का आरोप है, "शमी ने मुझे अपशब्द कहे और मुझे मारना शुरू कर दिया। शमी के दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद यह सब जारी रहा।" 

Open in App

कोलकाता, 7 मार्च: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहान द्वारा लगाए संगीन आरोपों का मामला तेजी से बढ़ रहा है। मामले में जहान के वकील जाकिर हुसैन का बयान आया है। उनका कहना है कि वह अब भी आशा कर रही हैं कि शमी सही राह पर आ जाएंगे। हुसैन ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "वह कुछ समय दे रहा हैं। वह किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से पहले थोड़ा इंतजार करेंगी।"

जबकि दूसरी ओर ऐसा माना जा रहा है कि इन आरोपों के कारण शमी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से बुधवार को जारी वार्षिक अनुबंध की सूची में भी शामिल नहीं किया गया।

मेरी हत्या करना चाहता था मोहम्मद शमी का परिवारः हसीन जहान

जहान का दावा है कि शमी और उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी हत्या का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा, "उनके परिवार में हर किसी ने मुझे परेशान किया। उनकी माता और भाई मुझे अपशब्द कहते थे। यह शोषण सुबह के 2 से 3 बजे तक जारी था। यहां तक कि उन्होंने मुझे मारने की कोशिश भी की।"

उन्होंने कहा, "शमी ने मुझे अपशब्द कहे और मुझे मारना शुरू कर दिया। शमी के दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद यह सब जारी रहा। यह काफी समय से मेरे साथ हो रहा है और अब मैंने बहुत सह लिया।"

जहान ने कहा, "मैंने उन्हें सुधरने का काफी समय दे दिया और स्वयं को शांत करने की कोशिश भी की, लेकिन अपनी गलतियों को मानने की बजाए वह मुझ पर गुस्सा करते रहे और मुझे धमकाया भी कि मुझे मेरी भलाई के लिए चुप रहना चाहिए।"

शमी की पत्नी ने शुरुआत में लगाए थे दूसरी लड़कियों से संबंध के आरोप

शमी की पत्नी हसीन जहान ने उन पर घरेलू हिसा और अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं। जहान ने शमी की अन्य महिलाओं के साथ वट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर हुई बातों के स्क्रीनशॉट अपने फेसबुक पोस्ट पर साझा किए।

इसके साथ ही जहान ने उन सभी महिलाओं के फोटो और फोन नम्बर भी फेसबुक पोस्ट पर साझा किए, जिनके साथ शमी के अवैध संबंध होने का उनकी पत्नी ने दावा किया है।

पत्नी के संगीन आरोपों पर शमी ने क्या कहा

इस बीच, शमी ने इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि यह सब उनके क्रिकेट करियर को समाप्त करने के लिए किया जा रहा है।

अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी शमी ने कहा, "मैं मोहम्मद शमी। यह जितनी भी खबर हमारी पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही हैं। यह सब सरासर झूठी हैं और यह कोई बहुत बड़ी हमारे खिलाफ साजिश है और मुझे बदनाम करने की तथा मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है।"

टॅग्स :मोहम्मद शमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमोहम्मद शमी, आकाशदीप और मुकेश कुमार देखते रह गए?, 67 साल में पहली बार, चौथे दिन 2 बार के पूर्व चैंपियन बंगाल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जेके?

क्रिकेटBCCI New Central Contracts: मोहम्मद शमी, रजत पाटीदार, सरफराज खान, मुकेश कुमार और ईशान किशन बाहर?, देखिए 30 खिलाड़ी की सूची?

क्रिकेटएसआईआर हर किसी का अधिकार और यह हमारी ज़िम्मेदारी?, मोहम्मद शमी ने कहा-इससे किसी को कोई नुकसान नहीं

क्रिकेटशमी, आकाशदीप और मुकेश की एक नहीं चली, 25 ओवर में दिए 203 रन, अमेरिका में जन्मे अमन राव ने दौड़ाकर पीटा, 154 गेंद, 200 रन और 25 चौके-छक्के

क्रिकेट3 जनवरी को टीम इंडिया चयन, क्या शमी, पंत और सिराज खेलेंगे वनडे सीरीज?, शामिल होंगे ईशान किशन?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली