लाइव न्यूज़ :

Mohali Shocker: कौन थे अभिषेक स्वर्णकार? पार्किंग विवाद में पीटकर हत्या

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2025 14:32 IST

Mohali Shocker: मोहाली में पार्किंग विवाद को लेकर पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर धक्का दिए जाने से भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के एक शोधकर्ता की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देयह फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो गई है।अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।धक्का दे दिया और सड़क पर गिर गए।

Mohali Shocker: पंजाब के मोहाली में पार्किंग के मुद्दे पर पड़ोसी से झगड़े के बाद 39 वर्षीय वैज्ञानिक अभिषेक स्वर्णकार की हत्या कर दी गई। झारखंड के रहने वाले स्वर्णकार हाल ही में इलाज के लिए भारत लौटे थे और सेक्टर 67 में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पूरी लड़ाई सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में स्वर्णकार को सफेद टी-शर्ट और उसके पड़ोसी मोंटी को काली जैकेट में दिखाया गया है। मोंटी को स्वर्णकार पर लगातार हमला करते देखा जा सकता है, जबकि कुछ पड़ोसी देखते हैं लेकिन हस्तक्षेप नहीं करते। यह फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात की है जब अभिषेक स्वर्णकार अपनी मोटरसाइकिल पार्क कर रहे थे और उनके पड़ोसी मोंटी (26) ने इस पर आपत्ति जताई। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई जिसके बाद मोंटी ने कथित तौर पर स्वर्णकार (39) को धक्का दे दिया और वह सड़क पर गिर गए।

घटना के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मोंटी ने जमीन पर गिरे स्वर्णकार पर हमला किया लेकिन अन्य लोग उसे दूर ले गए। वीडियो में स्वर्णकार को पहले आसपास के लोगों की मदद से खड़े होते हुए देखा गया, लेकिन वह फिर से गिर गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उसने बताया कि आरोपी ही पीड़ित को अस्पताल ले गया। पुलिस ने बताया कि स्वर्णकार किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका डायलिसिस चल रहा था। वह झारखंड के रहने वाले थे और अपने माता-पिता के साथ मोहाली में किराए के मकान में रह रहे थे। वह मोहाली के आईआईएसईआर में शोधकर्ता था।

मोहाली पुलिस थाना फेज-11 के थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceपंजाबचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो