लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के सरकारी कॉलेज में नाबालिग लड़की को रैगिंग के दौरान जबरन किया गया किस; 5 छात्र हिरासत में, 12 निष्कासित

By अनिल शर्मा | Updated: November 18, 2022 16:12 IST

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन के अनुसार रैगिंग के मामले में ओडिशा हमेशा शीर्ष पांच राज्यों में रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में बिनायक आचार्य कॉलेज की छात्रा की रैगिंग करने वाले 5 छात्रों पर पॉक्सो लगाया गया है। रैगिंग का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने घटना में शामिल 12 छात्रों को निष्कासित कर दिया है।पुलिस ने कहा कि लड़कों को प्रोत्साहित करने वाली पांच लड़कियों पर भी पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

ओडिशा: यहां बिनायक आचार्य कॉलेज की छात्रा की रैगिंग के मामले में 2 नाबालिगों समेत 5 छात्र पकड़े गए हैं। मामले में 12 छात्रों के खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की है। वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रा की रैगिंग में शामिल 12 छात्रों को संस्थान से निष्कासित कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक, सीनियर छात्रों ने नाबालिग लड़की को कथित तौर पर किस किया और जबरदस्ती किया और वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद जांच की गई, जिसमें शामिल 12 छात्रों की पहचान की गई। इस घटना के बीच, कॉलेज के अधिकारियों ने कथित तौर पर रैगिंग के लिए उकसाने के आरोप में पांच लड़कियों सहित 12 छात्रों को निष्कासित कर दिया।

 कॉलेज प्रिंसिपल प्रमिला खडंगा ने कहा,  “हमने स्थानांतरण प्रमाण पत्र में 12 छात्रों को उनके चरित्र को ‘खराब’ के रूप में उल्लेख करते हुए निष्कासित कर दिया है। हमने विशेष रूप से उल्लेख किया है कि वे रैगिंग में शामिल थे।”

वहीं बेरहमपुर एसपी विवेक सरवाना ने कहा ने बताया कि वीडियो में 12 छात्रों की पहचान के बाद, हमने घटना में उनकी भूमिका के लिए उनमें से दो किशोरों सहित पांच पर पॉक्सो एक्ट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वीडियो बहुत परेशान करने वाला था और हम उन लोगों को एक मजबूत संदेश देना चाहते थे जो अपने जूनियर्स की पिटाई करते हैं। ”

एसपी सरवण ने कहा, “निष्कासित छात्रों को अपने कार्यों के लिए भारी भुगतान करना होगा। उन्हें सरकारी नौकरी पाने और अपने नाम से पासपोर्ट बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।'' पुलिस ने कहा कि कानूनी विशेषज्ञों के परामर्श के बाद लड़कों को प्रोत्साहित करने वाली पांच लड़कियों पर भी पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन के अनुसार रैगिंग के मामले में ओडिशा हमेशा शीर्ष पांच राज्यों में रहा है।

टॅग्स :ओड़िसाहिंदी समाचारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा