लाइव न्यूज़ :

बिहार के कैमूर जिले में नाबालिग के साथ शिक्षक सहित छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2022 17:41 IST

पीड़िता के पिता ने भभुआ महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशौच के लिए गई एक नाबालिग लड़की के साथ शिक्षक सहित छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म घटना के बाद जब पीड़िता रोती बिलखती अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी

पटना:बिहार में बलात्कार और सामूहिक बलात्कार की घटनाये थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन ऐसी घटनाएं सामने नही आती हों। इसी कड़ी में एक ताजा मामला कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां शौच के लिए गई एक नाबालिग लड़की के साथ शिक्षक सहित छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।  

बताया जा रहा है कि पीड़िता शौच करने गई थी, तभी बंधक बना 5 लोगों ने के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसी दौरान एक शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए, जिन्हे देख कर सभी युवक भाग गए। पहले तो शिक्षक हतप्रभ रह गए, लेकिन फिर मौके का फायदा उठाकर उन्होंने भी पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद जब पीड़िता रोती बिलखती अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी तो परिजन हैरान रह गए। 

पीड़िता के पिता ने भभुआ महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पीड़ित के पिता ने बताया की मेरी बेटी शाम 4:00 शौच करने जंगल के तरफ गई थी, जहां गांव के ही कुछ मनचले जबरन धर पकड़ कर मेरी बेटी को जंगल में ले गये और बारी बारी से सामूहिक बलात्कार किया, उसके बाद गांव के ही एक शिक्षक सुरेंद्र पाल वहां पहुंचे, जिसको देख सभी मनचले भाग गए, उसके बाद शिक्षक ने भी मेरी बेटी के साथ बलात्कार किया। 

पीड़िता (14) अधौरा पहाड़ी के आदिवासी समाज की है और वह आठवीं क्लास में पढ़ती है। वहीं, इस मामले को लेकर भभुआ एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया अधौरा थाना क्षेत्र के एक लड़की शौच के लिए गई थी, जिसको चार लड़कों के द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया है। जिसके बाद एक स्कूल के शिक्षक वहां पहुंचे तो उनको देख कर सभी लड़के भाग गए जिसके बाद शिक्षक ने भी लड़की के साथ बलात्कार किया। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी