लाइव न्यूज़ :

#MeTooIndia चर्च पहुंची #MeToo की आँच, महिला ने कहा- 5 साल की थी तब से लगातार 7 साल पादरियों ने किया यौन शोषण

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 19, 2018 20:55 IST

#metoo #metooindia महिला ने जिन पादरियों पर आरोप लगाया है वो मेघालय के चर्च में पादरी हैं। महिला ने दावा किया है कि उसने पादरियों के यौन शोषण से तंग आकर तीन बार आत्महत्या की कोशिश की।

Open in App

शिलांग, 19 अक्टूबर: #MeToo अभियान में अब मेघालय में कैथोलिक चर्च के दो पादरियों पर आरोप लगे हैं और एक महिला ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा कि कई साल पहले उन दोनों ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।

महिला (40) ने विगत में तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया था। महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में दो पादरियों- क्रिस्टिशन ब्रदर्स के फ्रांसिस गेल और डॉन बास्को के मस्कट के नाम लिए हैं। महिला का आरोप है कि उनका पांच साल की उम्र से ही यौन उत्पीड़न किया गया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि फ्रांसिस गेल ने उनके साथ पांच साल की उम्र से ही यौन उत्पीड़न किया और यह 12 साल तक की उम्र तक जारी रहा। जब महिला ने इसकी जानकारी अपने परिवार के एक सदस्य को दी तो उसने न सिर्फ डांट दिया बल्कि थप्पड़ भी मारा।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए मुख्य पादरी से संपर्क नहीं हो सका।

#MeTooIndia की शुरुआत

#MeToo अभियान की शुरुआत 2017 में हॉलीवुड अभिनेत्री एलिसा मिलानो ने किया था। एलिना द्वारा प्रयोग किया गया मी-टू हैशटैग वायरल हो गया जिसका बाद दुनिया भर में हजारों महिलाओं ने इस टैग के जरिए अपने संग हुए यौन शोषण की घटनाओं को सार्जवनिक किया।

सितंबर 208 में बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर साल 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज' फिल्म की शूटिंग के दौरान यौन शोषण का आरोप लगाया। तनुश्री दत्ता के बाद सिनेमा, मीडिया, राजनीति, कार्पोरेट जगत समेत कई क्षेत्रों की महिलाओं ने मी टू हैशटैग के तहत अपने संग हुए यौन शोषण की घटनाओं को सार्वजनिक किया।

नरेद्र मोदी सरकार में मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर को मी टू के तहत एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं द्वारा लगाये आरोप के बाद पद से इस्तीफा देना पड़ा। अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी पर मानहानि का मुकदमा किया है।

अकबर के अलावा पत्रकार विनोद दुआ, डायरेक्टर विकास बहल, रजत कपूर, सुभाष घई, डांस डायरेक्टर अनु मलिक, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई नामी-गिरामी लोगों पर मी टू के तहत अलग-अलग महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाये।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :# मी टूयौन उत्पीड़नमेघालयचर्च
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट