लाइव न्यूज़ :

Meerut: 3 लोगों ने पॉलीक्लीनिक संचालक के कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा और तेज धार हथियार से गुप्तांग काटा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2025 17:26 IST

Meerut, Uttar Pradesh: पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने क्लीनिक संचालक के कपड़े उतारकर उसे बेरहमी से पीटा और तेज धार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघायल क्लीनिक संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पति और दो भाइयों ने इस घटना को अंजाम दिया।

Meerut, Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के किला में तीन लोगों ने एक पॉलीक्लीनिक संचालक पर हमला किया और कथित तौर पर उसका गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने क्लीनिक संचालक के कपड़े उतारकर उसे बेरहमी से पीटा और तेज धार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया।

घायल क्लीनिक संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव बली निवासी पप्पू नामक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि कुछ लोगों ने उसके भाई का गुप्तांग काटकर उसे घायल कर दिया है।

इस प्रकरण में परीक्षितगढ़ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना में शामिल तीनों आरोपियों विक्रम, विवेक और सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षितगढ़ के गांव बली निवासी धर्मेन्द्र मावी आसिफाबाद रोड पर पॉलीक्लीनिक संचालित करता है। उन्होंने कहा कि एक महिला ने धर्मेंद्र पर संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पति से शिकायत की थी जिसके बाद उसके पति और दो भाइयों ने इस घटना को अंजाम दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?