लाइव न्यूज़ :

मेरठ में होटल के कमरे से मिला पति, पत्नी का शव, बेटी थी बेहोश

By भाषा | Updated: September 18, 2020 07:55 IST

अरविंद का कमरा बंद है और वह दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस को अरविंद का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।

Open in App
ठळक मुद्देएक होटल के प्रबंधक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी का शव भी कमरे के बिस्तर पर पड़ा था।

मेरठ: जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक होटल के प्रबंधक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी का शव भी कमरे के बिस्तर पर पड़ा था और उसकी पांच साल की बेटी बेहोशी का हालत में मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कैंट) ईरज राजा ने बताया कि मूल रूप से आजमगढ़ निवासी अरविंद (40) एक साल से होटल में प्रबंधक के पद पर काम कर रहा था।

बृहस्पतिवार की सुबह होटल के कर्मचारियों ने मालिक को बताया कि अरविंद का कमरा बंद है और वह दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस को अरविंद का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। उसकी पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा था और बच्ची बेहोशी की हालत में मिली।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना