लाइव न्यूज़ :

दहेज को लेकर ससुर-नंदोई ने गर्भवती महिला से किया रेप, उसके बाद जो पति ने किया सुन दंग रह जाएंगे आप

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 20, 2018 04:30 IST

पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला का दावा है कि पति के आने पर जब उसने उसे पूरी घटना के बारे में बताई तो वह उसका पक्ष लेने की बजाए गुस्सा हो गया।

Open in App

मेरठ,20 जुलाई: सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक को गैरकानूनी करार दिए जाने के बाद ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा उदारहण उत्तर प्रदेश के  मेरठ जिले के खरखौदा क्षेत्र का है। जहां दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक गर्भवती महिला के साथ ससुर-नंदोई ने कथित रूप से बलात्कार किया और उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।

इतना ही नहीं रेप करने के बाद ससुर और दामद ने इस बात की धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो घर से निकलवा देंगे। विवाहिता के पति ने मदद करने की बजाय उसे तीन तलाक दे दिया। 

महिला की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ थाना खरखौदा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार खरखौदा की युवती की शादी हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि ससुराल वाले कार और दो लाख रुपये की नकदी की मांग कर रहे थे।

बिहार: पढ़ाने के लिए घर गए 75 वर्षीय मौलवी ने किया 9 साल की मासूम का बलात्कार

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि यह मांग पूरी नहीं करने पर उसे घर में बंद कर दिया गया। भूखा-प्यासा रखा गया। उसके साथ मारपीट की गई। उसकी एक बेटी है और वह तीन महीने की गर्भवती भी है। विवाहिता का आरोप है कि 12 जुलाई को उसके पति की गैरमौजूदगी में ससुर और नंदोई ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता नहीं है। भाई गरीब है लेकिन ससुरालवालों ने उसकी एक नहीं सुनी। मांग पूरी नहीं करने पर उसे घर में बंद कर दिया। आए दिन भूखा-प्यासा रखने लगे। उसके साथ मारपीट करने लगे। विवाहिता की एक बेटी है और इसी वजह से वह अपने पति और परिवार वालों को बर्दाश्त करती रही। वह तीन महीने की गर्भवती भी है। विवाहिता का आरोप है कि 12 जुलाई को उसका पति गुड़गांव गया था। उसकी गैरमौजूदगी में ससुर ने उसके साथ रेप किया। 

2 सालों तक किन्नर को हैंडसम लड़का समझ करती रही प्यार, फेसबुक से हुई थी दोस्ती

पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला का दावा है कि पति के आने पर जब उसने उसे पूरी घटना बताई तो वह उसका पक्ष लेने की बजाए गुस्सा हो गया और उसे घर से निकाल दिया। वह मायके आ गई। इसके बाद पति उसके मायके आकर तीन तलाक देकर चला गया।

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में प्रताड़ना और दहेज उत्‍पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ़्तार करने की कोशिश की जा रही है।

( भाषा इनपुट)        

 लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशतीन तलाक़रेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने