बिहार: पढ़ाने के लिए घर गए 75 वर्षीय मौलवी ने किया 9 साल की मासूम का बलात्कार

By कोमल बड़ोदेकर | Published: July 19, 2018 09:47 AM2018-07-19T09:47:10+5:302018-07-19T09:47:10+5:30

9 साल की मासूम लड़की को पढ़ाने वाले इस धार्मिक शिक्षक का नाम हाफिज मुजीबुर्रहमान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौलवी ने बीते मंगलवार की शाम मासूम छात्रा को उसी घर में दुष्कर्म का शिकार बनाया।

bihar: darbhanga 75 years old maulvi raped a nine year old girl at her home | बिहार: पढ़ाने के लिए घर गए 75 वर्षीय मौलवी ने किया 9 साल की मासूम का बलात्कार

बिहार: पढ़ाने के लिए घर गए 75 वर्षीय मौलवी ने किया 9 साल की मासूम का बलात्कार

दरभंगा, 19 जुलाई। बिहार के दरभंगा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में एक नौ साल की मासूम छात्रा के साथ उसके 75 साल के धार्मिक शिक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

9 साल की मासूम लड़की को पढ़ाने वाले इस धार्मिक शिक्षक का नाम हाफिज मुजीबुर्रहमान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौलवी ने बीते मंगलवार की शाम मासूम छात्रा को उसी घर में दुष्कर्म का शिकार बनाया। 

मंगलवार की शाम हाफिज लड़की को पढ़ाने के लिए उसके घर पहुंचा था। रात करीब आठ बजे पढ़ाने के दौरान उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद लड़की को स्थानीय असप्ताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक रक्तस्राव होने के कारण लड़की की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 

Web Title: bihar: darbhanga 75 years old maulvi raped a nine year old girl at her home

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे