लाइव न्यूज़ :

मेरठ में डबल मर्डर से हड़कंप, बैंक मैनेजर की पत्नी और पांच साल के बेटे की घर में मिली लाश

By भाषा | Updated: August 30, 2022 11:59 IST

पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो हत्याओं का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां और बच्चे की लाश को घर में दीवान में रखा गया था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर की पत्नी और बेटे की हत्या।रात आठ बजे के करीब बैंक मैनेजर के घर लौटने के बाद हुआ मामले का खुलासा।घर में दीवान में मिली मां और बेटे की लाश, अलग-अलग कमरे के बेड में शव को रखा गया था।

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंधक की पत्नी और बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बिजनौर के जलीलपुर कस्बे में पीएनबी के प्रबंधक पद पर तैनात संदीप कुमार हस्तिनापुर के रामलीला ग्राउंड स्थित इलाके में पत्नी शिखा (25) और बेटे रुकांश (5) के साथ रहते थे।

सजवाण के मुताबिक, सोमवार रात आठ बजे संदीप कुमार ने पुलिस को पत्नी और बेटे की गुमशुदगी के बारे में सूचना देते हुए बताया कि शाम करीब सात बजे जब वह बैंक से घर लौटे तो उन्हें घर के बाहर ताला लगा मिला।

घर में दीवान में मिली मां और बेटे की लाश

इसके बाद पुलिस संदीप कुमार की पत्नी और बेटे की तलाश में जुट गई। सजवाण के अनुसार, करीब दो-तीन घंटे बाद प्रबंधक ने अपने पड़ोसियों की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा तो अंदर एक कमरे के दीवान के अंदर शिखा और दूसरे कमरे के बेड के अंदर रुकांश का शव मिला।

एसएसपी ने आशंका जताई है कि मां-बेटे की हत्या संभवतः गला घोंटकर की गई है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घर के लोगों ने परिचितों पर हत्या का शक जताया है। सजवाण ने कहा कि बैंक प्रबंधक की शादी को करीब सात साल हुए थे और घटना की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

आठ माह की गर्भवती थी शिखा

उन्होंने बताया कि शिखा के मायके वालों को भी वारदात की सूचना दे दी गई है। परिजनों के अनुसार, शिखा आठ माह की गर्भवती थी। पुलिस के मुताबिक, हत्यारों ने शिखा और रुकांश के हाथ बांध दिए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। अनुमान है कि वारदात को दिन में अंजाम दिया गया था। परिजनों का कहना है कि घर से नगदी और जेवर गायब हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली