लाइव न्यूज़ :

मथुराः साथी को लाठी से बुरी तरह से पीटा और फांसी पर लटकाया, आरोपी सिपाही को पुलिस ने किया अरेस्ट, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2022 16:42 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिरिश चंद्र ने कहा कि मृतक सिपाही आशीष (25) के पिता रवींद्र सिंह की शिकायत पर नौझील पुलिस थाना में आरोपी कांस्टेबल रोहित के खिलाफ आईपीसी और एससी/एसटी कानून की धाराओं के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसिपाही एक ही कमरे में रहते थे और बृहस्पतिवार की रात दोनों ने शराब पी थी।आरोपी ने उसे छत के पंखे से लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण फांसी बताया गया है।

मथुराः पुलिस के एक सिपाही को कथित तौर पर बुरी तरह से पीटने और फिर उसे फांसी पर लटकाने के आरोपी दूसरे सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिरिश चंद्र ने कहा कि मृतक सिपाही आशीष (25) के पिता रवींद्र सिंह की शिकायत पर नौझील पुलिस थाना में आरोपी कांस्टेबल रोहित के खिलाफ आईपीसी और एससी/एसटी कानून की धाराओं के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों सिपाही एक ही कमरे में रहते थे और बृहस्पतिवार की रात दोनों ने शराब पी थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद यह घटना हुई। पूछताथ में आरोपी रोहित ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब आशीष ने आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी दी तो आरोपी रोहित ने लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसे छत के पंखे से लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण फांसी बताया गया है। रोहित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मेरठ का निवासी आशीष 28 मई, 2021 से नौझील पुलिस थाना में तैनात था। वह 2020 में पुलिस मे शामिल हुआ था। वह नौझील कस्बे के रतिया बाजार मोहल्ला में रोहित के साथ किराए के मकान में रहता था।

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने गोली मारकर खुदकुशी की

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने उत्तर पश्चिम जिले में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रशांत विहार में एक राहगीर ने सुबह करीब नौ बजे सूचना दी कि इलाके में एक पेट्रोल पंप की चारदीवारी के पास खड़ी कार में एक शव पड़ा हुआ है।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि जब पुलिस की एक टीम वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक कार में चालक की सीट पर शव पड़ा है और उससे दुर्गंध आ रही है। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बाद में कांस्टेबल अमनदीप सिंह के रूप में हुई, जो प्रशांत विहार थाने में तैनात था और आकस्मिक अवकाश पर था।

उन्होंने बताया कि फोटोग्राफर और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ अपराध शाखा की टीम को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत पूछताछ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सिंह के शव को बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है और कांस्टेबल के परिवार के आने पर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है कि कांस्टेबल ने यह कदम किस वजह से उठाया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज