लाइव न्यूज़ :

Mathura News: घर के बाहर सो रहे भाई-बहन को लगी गोली, हमला कर बदमाश फरार; हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2025 15:01 IST

Mathura News: मथुरा जिले के मगोर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में कार सवार बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे भाई-बहन को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Open in App

Mathura News: मथुरा जिले के मगोर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में कार सवार बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे भाई-बहन को गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अहमल निवासी चंद्रपाल सिंह अपने मकान का पुन:निर्माण करा रहे हैं इसीलिए उनका बेटा विश्वेंद्र सिंह तथा बेटी शालू घर के बाहर चबूतरे पर चरपाई डालकर सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे सौंख की तरफ से सफेद कार में आए बदमाशों ने किसी से चंद्रपाल के घर का पता पूछा और मकान के सामने पहुंचते ही गोलियां बरसा दी। थाना प्रभारी ने बताया कि एक गोली विश्वेंद्र के पैर को भेदती हुई दूसरी चारपाई पर सो रही उसकी बहन शालू के पेट में जा लगी।

उन्होंने कहा कि दोनों को तरंत ही जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है और इस वारदात के मकसद को जानने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला