लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस में एक साथ शराब पी, झगड़ा होने पर दोस्त सौजन ने फ्रेंड रॉबिन थॉमस पर पत्थर से हमलाकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2025 13:53 IST

Marykulam: मृतक की पहचान मैरीकुलम के डोरलैंड निवासी रॉबिन थॉमस के रूप में हुई है। आरोपी सौजन भी इसी इलाके का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देरॉबिन और सौजन करीबी दोस्त थे।अदालत में पेश किया जाएगा।

इडुक्कीः केरल के मैरीकुलम में नशे की हालत में हुए झगड़े में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के सिलसिले में उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान मैरीकुलम के डोरलैंड निवासी रॉबिन थॉमस के रूप में हुई है। आरोपी सौजन भी इसी इलाके का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, रॉबिन और सौजन करीबी दोस्त थे और उन्होंने बृहस्पतिवार को क्रिसमस समारोह में एक साथ शराब पी थी। उसने बताया कि सौजन के घर पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जिसके बाद रॉबिन अपने घर लौट आया। पुलिस ने बताया कि सौजन ने रॉबिन का पीछा किया और सड़क पर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ।

उसने बताया कि इसी दौरान सौजन ने गुस्से में आकर रॉबिन पर पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इस हमले में रॉबिन को घातक चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सौजन को हिरासत में ले लिया। उप्पुथरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रिमांड की कार्यवाही के तहत उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने