लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः पुलिस का मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

By भाषा | Updated: May 10, 2018 04:57 IST

अधिकारियों ने बताया कि बीती रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार नक्सली सुकतरा गांव पहुंचे। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल थी। 

Open in App

राजनांदगांव, 10 मई: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित गंडई क्षेत्र के सुकतरा गांव में बीती रात नक्सलियों ने दो ग्रामीणों अशोक मरावी (36 वर्ष) तथा गुमान सिंह धु्र्वे (26 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। 

मारे गए ग्रामीणों पर नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने का संदेह व्यक्त किया था। ग्रामीणों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बीती रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार नक्सली सुकतरा गांव पहुंचे। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल थी। 

नक्सलियों ने अशोक मरावी और गुमान सिंह को घर से बाहर निकाला और अपने साथ ले गए। सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव राजकीय स्कूल के सामने देखे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस दल ने शवों के पास से एक पर्चा भी बरामद किया है जिसमें नक्सलियों ने ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिर होने का शक जताया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है।

टॅग्स :नक्सलहत्याकांडछत्तीसगढ़ समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज