लाइव न्यूज़ :

मंदसौरः बच के रहना रे बाबा?, दोस्त के साथ खेल रहा था चार वर्षीय आयुष, आवारा कुत्तों के झुंड ने घेरा, दोस्त भागने में सफल रहे लेकिन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2025 14:01 IST

मंदसौरः अधिकारी ने बताया कि सड़क पार से आए कुत्तों ने खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। आयुष के दोस्त भागने में सफल रहे, लेकिन उसे कुत्तों ने घेर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकलेक्टर अदिति गर्ग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।सीतामऊ की उप-विभागीय दंडाधिकारी शिवानी गर्ग जांच दल का हिस्सा हैं।वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को एक प्रस्ताव भेजा जाएगा।

मंदसौरः मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर सुवासरा-रुनिजा रोड इलाके में अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहे आयुष को कुत्तों ने काट लिया। अधिकारी ने बताया कि सड़क पार से आए कुत्तों ने खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। आयुष के दोस्त भागने में सफल रहे, लेकिन उसे कुत्तों ने घेर लिया। कलेक्टर अदिति गर्ग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सीतामऊ की उप-विभागीय दंडाधिकारी शिवानी गर्ग जांच दल का हिस्सा हैं। एसडीएम शिवानी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कलेक्टर ने कहा है कि पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को एक प्रस्ताव भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को क्षेत्र में आवारा कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी करने के लिए कहा गया है। एसडीएम ने कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि रिहायशी इलाकों से आवारा कुत्तों को गैर रिहायशी इलाकों में ले जाया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला