लाइव न्यूज़ :

जोधपुर में लड़कियों से ‘द केरल स्टोरी’ देखने की अपील करने पर एक व्यक्ति की पिटाई, गला काटने की दी गई धमकी

By रुस्तम राणा | Updated: May 8, 2023 15:38 IST

यह घटना जोधपुर के उदय मंदिर में तब सामने आई जब सरगरा ने महिलाओं से अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'द केरला स्टोरी' को अनिवार्य रूप से देखने का आग्रह किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक सरगरा के रूप में हुई है, जो विश्व हिन्दू परिषद का सदस्य है सरगरा ने महिलाओं से अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'द केरल स्टोरी' को अनिवार्य रूप से देखने का आग्रह कियासुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 मई को रिलीज हुई थी

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक व्यक्ति की ‘द केरल स्टोरी’फिल्म की सकारात्मक समीक्षा अपने सोशल मीडिया पर साझा करने व लोगों खासतौर पर महिलाओं से इस फिल्म को देखने की अपील करने पर कथित तौर पर पिटाई की गई है और उसे धमकी दी गई। साथ ही बदमाशों ने उसे गला काटने की धमकी दी। 

पीड़ित की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक सरगरा के रूप में हुई है, जो विश्व हिन्दू परिषद का सदस्य है और दलित समुदाय से आता है। यह घटना जोधपुर के उदय मंदिर में तब सामने आई जब सरगरा ने महिलाओं से अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'द केरल स्टोरी' को अनिवार्य रूप से देखने का आग्रह किया। 

पुलिस ने बताया कि उसने मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का सदस्य है और उसने मंदिर पुलिस थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सरगरा ने तीन लोगों की पहचान पिंटू, अमन और अली के रूप में की है जिन्होंने उसे पीटा और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

दरअसल, फिल्म देखने के बाद, सरगरा ने अपना व्हाट्सएप स्टेटस अपलोड किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि "द केरल स्टोरी' अवश्य देखी जानी चाहिए और सभी लड़कियों को धर्मांतरण से सुरक्षित रहने के लिए फिल्म देखनी चाहिए।"

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) देरावर सिंह ने कहा, ‘‘पीड़ित ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा कि वह शनिवार रात को घर लौट रहा था तभी तीन लोगों ने उसे रोक लिया और व्हाट्सऐप स्टेटस पर फिल्म की प्रशंसा कर उनके समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपियों ने शिकायतकर्ता को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी और उससे मारपीट की।’’ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 मई को रिलीज हुई थी।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :द केरल स्टोरीराजस्थानJodhpurराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी