लाइव न्यूज़ :

Watch: बच्चों के सामने पिता को मारी गोली, पॉइंट ब्लैंक रेंज से किया शूट; तमाशबीन बनी रही भीड़

By अंजली चौहान | Updated: June 5, 2024 10:05 IST

Meerut Murder Video: मेरठ में एक शख्स की सरेआम हत्या कर दी गई जिसका वीडियो सामने आया है।

Open in App

Meerut Murder Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज वारदात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक भयावह हत्या का है जो सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो में एक शख्स के सिर में इतने पास से गोली मारी गई कि वो वहीं जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना मेरठ के लोहियानगर इलाके में एक सार्वजनिक स्विमिंग पूल के पास हुई। जहां रात के समय स्विमिंग पूल में काफी लोगों की भीड़ थी। इस दौरान पीड़ित शख्स के साथ उसके बच्चे भी मौजूद थे। तभी पूल का आनंद ले रहे थे कि तभी कुछ लोगों की भीड़ वहां जुटी थी।

इसी भीड़ में शख्स भी खड़ा था। वीडियों में देखा जा सकता है कि कई लोगों की भीड़ में किसी बात को लेकर बहस हो रही है फिर पीड़ित शख्स भीड़ से निकलर वहां आए अन्य शख्स से कुछ कहने लगता है। दोनों के बीच बहस होती है लेकिन बाकि लोग दोनों को दूर कर देते हैं। इस दौरान जैसे ही शख्स वहां से जाने लगता है आरोपी उस के सिर में बदूंक सटा कर गोली मार देता है। 

अचानक हुई इस घटना को जब तक कोई समझ पाता तब वह आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ वारदात को देखती रही और किसी ने शख्स की मदद  नहीं की। अचानक घटना के होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई लोग वहां से भाग गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित शख्स के साथ मौजूद उसके बच्चे जमीन पर गिरे पिता को उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान अरशद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरशद का दो आरोपियों - बिलाल और दानिश - से झगड़ा हुआ था, जो फिलहाल फरार हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

टॅग्स :वायरल वीडियोमेरठउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो