लाइव न्यूज़ :

सिगरेट के लिए 10 रुपए नहीं देने पर दिल्ली में शख्स की हत्या, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: June 8, 2022 12:24 IST

पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रवीन एक फैक्टरी में काम करता है। अजय कर्मिशियल वाहन चलाता है। सोनू कुमार पेशे से टेलर है जबकि जतिन एक फुटवियर शॉप में नौकरी करता है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक मृतक विजय की हत्या करने वाले चारों आरोपी उसी के इलाके में के हैं5 जून को विजय से सोनू ने सिगरेट के लिए 10 रुपए मांगे जिसे वह देने से इनकार कर दियापुलिस ने बताया कि मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चारो आरोपियों को पकड़ लिया गया है

नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक सिगरेट के लिए 10 रुपये को लेकर हुए झगड़े में लड़कों के एक समूह ने एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी। मारे गए व्यक्ति की पहचान विजय के रूप में हुई, जबकि आरोपियों की पहचान रवि, जतिन, सोनू कुमार और अजय के रूप में हुई।

पुलिस को घटना की जानकारी छह जून को हुई। आनंद पर्वत थाना इलाके के एचआर रोड नजदीक रामजस स्कूल के पास एक किशोर का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। उसके पेट के ऊपरी हिस्से पर चाकू के वार के निशान पाये गए। शव के मिलने के बाद पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने जुर्म वाले इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसके जरिए आरोपियों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फोरेंसिक जांच की गई जिसके बाद शव को व्यक्ति के परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने कहा, "सीसीटीवी कैमरों और मुखबिरों की मदद से सभी चार आरोपियों रवि, जतिन, सोनू कुमार और अजय को गिरफ्तार कर लिया गया।"

पुलिस ने दावा कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 5 जून को वे आनंद पर्वत की तरफ से आ रहे थे। विजय भी वहीं सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। इस दौरान सोनू  जो उसी के इलाके में रहता है, ने विजय से सिगरेट के लिए 10 रुपये मांगे। विजय ने इनकार किया तो उनमें बहस हो गई जिसके बाद सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर विजय पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रवीन एक फैक्टरी में काम करता है। अजय कर्मिशियल वाहन चलाता है। सोनू कुमार पेशे से टेलर है जबकि जतिन एक फुटवियर शॉप में नौकरी करता है।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज