लाइव न्यूज़ :

Agra Bus Hijack: बस हाईजैक करने वाला बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक पैर में लगी गोली

By सुमित राय | Updated: August 20, 2020 10:26 IST

आगरा से बस को हाईजैक करने वाले बदमाशों के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक मुख्य आरोपी प्रदीप गुप्ता को गिरफ्तार किया है, जिसके पैर में गोली लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा से बस को हाईजैक करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया।बदमाशों और पुलिस के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप गुप्ता को गिरफ्तार किया।

उत्तर प्रदेश के आगरा से बस को हाईजैक करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और एक बदमाश मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में स्वॉट टीम का एक सिपाही सुदर्शन जख्मी हुआ है, जबकि जवाब कार्रवाई में बदमाश प्रदीप गुप्ता के पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल प्रदीप गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम बदमाश से पूछताछ में जुटी है और बाकी बदमाशों की तलाश जारी है।

आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया, "बस अपहरण मामले के मुख्य आरोपी प्रदीप गुप्ता को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। वह अपनी मोटरसाइकिल पर था और गुरुवार तड़के आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में घूम रहा था।"

आरोपी ने बताया क्यों किया अरहरण

प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह बस मालिक अशोक अरोड़ा को कई साल से जानता था और उनकी सभी बसों का टैक्स जमा किया करता था। बस मालिक से उसे 65 लाख रुपये लेने थे और इसके लिए तगादा भी किया था, लेकिन मालिक की मौत हो गई। इसके बाद उसने बस हाईजैक का प्लान बनाया।

उसने बताया कि वह मंगलवार को बस को पहले सैंया टोल पर पकड़ने का प्लान बनाया था, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सका और बस गुरुग्राम चली गई। इसके बाद वह साथियों के साथ गुरुग्राम पहुंचा, लेकिन वहां मौका नहीं मिला। इसके बाद उसने आगरा में बस को कब्जा करने का प्लान बनाया।

प्रदीप ने आगे बताया कि इसके बाद वह बस के पीछे आगरा तक आया और दक्षिणी बाईपास पर फाइनेंसकर्मी बनकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद बस में बैठी सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर आगे तक भेज दिया और बस को इटावा में खड़ा करा दिया। बाद में उसे पता चला की मामले बहुत ऊपर तक पहुंच गया है और पुलिस उसके पीछे लगी है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बुधवार सुबह गुरुग्राम से झांसी, छतरपुर, पन्ना के लिए 34 यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट बस निकली थी। बस जैसे ही आगरा के दक्षिणी बाईपास के आगे पहुंची, तभी कुछ लोगों ने बस ओवरटेक किया और बस का किश्त समय से नहीं दिए जाने का आरोप लगाकर बस को ले जाने की बात की।

कार में सवार लोगों ने ड्राइवर और कंडक्टर को अपने साथ जाइलो में बैठा लिया और बस को चलाकर ले जाने लगे। इस बात की जानकारी बस में सवार यात्रियों को नहीं थी। हालांकि उन्होंने यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और उन्हें दूसरी बस से झांसी भेज दिया।

इसके बाद बुधवार सुबह छह बजे बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने मलपुरा थाने में घटना की सूचना दी। इस मामले में आगरा से लखनऊ तक सनसनी फैल गई। अगवा की गई बस को इटावा से बरामद किया गया। इसके साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू हो गई थी।

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास