लाइव न्यूज़ :

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी पर मॉल में मारपीट करने के लगे आरोप, FIR दर्ज 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 2, 2018 08:59 IST

पीड़ित राजेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार, मुंबई के एक मॉल में रविवार को उनका हाथ कथित तौर पर कांबली की पत्‍नी एंड्रिया के हाथ से छू गया। इस बात को लेकर विनोद कांबली को गुस्सा आ गया और उन्होंने घूंसा मार दिया।

Open in App

मुंबई, 02 जुलाईः भारतीय क्रिकेटर रहे विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ सिंगर अंकित तिवारी के पिता राजेंद्र कुमार तिवारी ने रविवार को मारपीट व बदसलूकी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने बांगुर नगर‍ पुलिस स्‍टेशन में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इधर, विनोद कांबली का कहना है कि वह भी क्रॉस प्राथमिकी दर्ज करवाएंगे।

पीड़ित राजेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार, मुंबई के एक मॉल में रविवार को उनका हाथ कथित तौर पर कांबली की पत्‍नी एंड्रिया के हाथ से छू गया। इस बात को लेकर विनोद कांबली को गुस्सा आ गया और उन्होंने घूंसा मार दिया।

खबरों के अनुसार, पीड़ित के परिजनों का कहना है कि वीकएंड होने की वजह से रविवार को मॉल में ज्यादा भीड़ थी और इसी वजह से उनका हाथ छू गया और राजेंद्र को पता भी नहीं चला। इस समय वह फूड कोर्ट से वापस लौट रहे थे। हालांकि इस मामले में विनोद कांबली को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने न केवल मारपीट की बल्कि जमकर गालियां भी दीं। 

इधर पुलिस ने आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर किसी का अपमान करना) और धारा 323 (हिंसक रूप से किसी को दंडित करके नुकसान पहुंचाना) में केस दर्ज किया है। वहीं, कांबली का कहना है कि उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया गया है और वह क्रॉस केस दर्ज करवाएंगे।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब विनोद कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले भी 2015 में नौकरानी ने मारपीट का केस दर्ज करावाया था। उसका आरोप लगाया था कि जब उसने विनोद कांबली और एंड्रिया से अपनी सैलरी मांगी तो उन्होंने न केवल उसके साथ जमकर मारपीट की बल्कि उसे तीन दिनों तक एक कमरे करके रखा गया। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :विनोद कांबलीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी