लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, बम और गोलियों से किया गया था हमला

By शिवेंद्र राय | Updated: February 24, 2023 20:45 IST

उमेश पाल पर प्रयागराज में जानलेवा हमला धूमनगंज इलाके में हुआ। पुलिस के उच्च अधिकारी हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। अब आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल कर पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह हमला तब हुआ जब विधायक राजू पाल की हत्या के केस में प्रमुख गवाह उमेश पाल अदालत से लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्यादेसी बम और गोलियों से किया गया हमलाकेस में इकलौते गवाह थे उमेश पाल

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या के केस में प्रमुख गवाह उमेश पाल पर प्रयागराज में जानलेवा हमला किया गया। हमले में बुरी तरह घायल उमेश पाल को तुरंत ही  स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के इकलौते गवाह थे। जानकारी के अनुसार उनके घर में घुस कर देसी बमों से हमला किया गया। उमेश पाल की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी भी मुहैया कराए गए थे लेकिन इसके बावजूद हमलावर अपने मकसद में कामयाब रहे। हमले में एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

बता दें कि राजू पाल बहुजन समाज पार्टी के विधायक थे जिनकी हत्या साल 2005 में कर दी गई थी। हत्या का आरोप बाहुबली नेता अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ पर लगा। इस बार भी उमेश यादव की हत्या के बाद अंगुली अतीक और उनके भाई की तरफ ही उठ रही है। उमेश पाल, राजू पाल की पत्नी पूजा पाल के रिश्तेदार थे। जब से वह इस केस में गवाह बने थे तब से उनको जान का खतरा था। इस संबंध में पूजा पाल ने भी उमेश पाल को जान के खतरे की आशंका जताई थी।

उमेश पाल पर प्रयागराज में जानलेवा हमला धूमनगंज इलाके में हुआ। पुलिस के उच्च अधिकारी हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। अब आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल कर पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह हमला तब हुआ जब विधायक राजू पाल की हत्या के केस में प्रमुख गवाह उमेश पाल अदालत से लौट रहे थे। जैसे ही उमेश पाल अपने घर पहुंचे उन पर बमों और गोलियों की बौछार हो गई। 

बता दें कि अतीक अहमद के परिवार और राजू पाल के परिवार के बीच ये रंजिश साल 2004 से ही चली आ रही है। 2004 में हुए एक उपचुनाव में राजू पाल ने अतीक के भाई अशरफ को हरा दिया था। अशरफ सपा से उम्मीदवार थे जबकि राजू पाल बसपा से। 25 जनवरी 2005 को राजू पाल की हत्या की गई। राजू पाल पर  हमले के दौरान देवी पाल और संदीप यादव की भी मौत हुई थी।

टॅग्स :प्रयागराजउत्तर प्रदेशहत्याबीएसपीBSP MLAup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?