लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: स्कूल में 8 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, नाबालिग छात्र और छात्रा गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2025 11:47 IST

Maharashtra: न्होंने बताया कि नौ वर्षीय एक अन्य लड़की ने अपराध में लड़के की मदद की।

Open in App

Maharashtra: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में नौ वर्षीय लड़के ने अपनी कक्षा में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा की मदद से अपने स्कूल के शौचालय में अपनी नाबालिग सहपाठी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी लड़के और अपराध में कथित रूप से सहयोग करने वाली नौ वर्षीय लड़की को हिरासत में लेकर किशोर सुधार गृह भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि आठ वर्षीय पीड़िता और दोनों आरोपी बाबुलगांव शहर के जिला परिषद स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं जहां एक अगस्त को कथित घटना हुई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले पीड़िता ने अपने गुप्तांगों में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसकी मां उसे अस्पताल ले गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने पीड़िता के गुप्तांगों पर चोट के निशान देखे।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, उसकी बेटी ने बताया कि उसकी कक्षा के एक लड़के ने एक अन्य लड़की की मदद से स्कूल के शौचालय में उसका यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने नौ अगस्त को लड़के एवं लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और बाद में भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने कहा कि पुलिस को बाबुलगांव में नौ वर्षीय लड़के द्वारा आठ वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किए जाने की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि नौ वर्षीय एक अन्य लड़की ने अपराध में लड़के की मदद की। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी बच्चों को सुधार गृह भेज दिया गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रयौन उत्पीड़नछेड़छाड़Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप