लाइव न्यूज़ :

Bhima-Koregaon case: आनंद तेलतुंबडे की जमानत याचिका खारिज, 8 मई तक न्यायिक हिरासत में

By भाषा | Updated: April 25, 2020 18:43 IST

महाराष्ट्र में NIA कोर्ट ने भीमा-कोरेगांव मामले के एक आरोपी एक्टिविस्ट आनंद तेलतुंबडे की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी और उसे 8 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देतेलतुम्बडे को एनआईए की विशेष अदालत के न्यायाधीश ए टी वानखेडे के सामने पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तेलतुम्बडे ने कहा कि वह श्वसन संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं और जेल में उनके संक्रमित होने का खतरा है।

मुंबईःयहां की एक विशेष अदालत ने एल्गार परिषद-माओवादियों के बीच जुड़ाव के मामले में कार्यकर्ता आनंद तेलतुम्बडे को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया और अस्थायी जमानत के लिए उनकी याचिका खारिज कर दी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दलित विद्वान तेलतुम्बडे को 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। तेलतुम्बडे ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद एजेंसी के सामने समर्पण किया था। तेलतुम्बडे को एनआईए की विशेष अदालत के न्यायाधीश ए टी वानखेडे के सामने पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अपनी जमानत याचिका में तेलतुम्बडे ने कहा कि वह श्वसन संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं और जेल में उनके संक्रमित होने का खतरा है। माओवादियों से कथित जुड़ाव और भाजपा नीत सरकार को हटाने की साजिश रचने के आरोपों पर तेलतुम्बडे, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा और नौ अन्य पर गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने 31 दिसंबर 2017 को पुणे में एल्गार परिषद की बैठक में भड़काऊ भाषण दिए, जिसके कारण अगले दिन हिंसा हुई। पुलिस ने यह भी कहा है कि ये सभी कार्यकर्ता प्रतिबंधित माओवादी समूहों के सक्रिय सदस्य थे। बाद में जांच एनआईए के हवाले कर दी गयी थी।

टॅग्स :कोर्टएनआईएमुंबईभीमा कोरेगांव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज