लाइव न्यूज़ :

Maharashtra ki Taja Khabar: नासिक की बस्ती में भीषण आग, 200 झुग्गियां जलकर खत्म, भोपाल और इंदौर बल्ली गोदाम में जलकर खाक

By भाषा | Updated: April 25, 2020 18:21 IST

महाराष्ट्र के नासिक और इंदौर के इतवारा मार्केट में आग लग गई। अग्निशमन अभियान जारी है। भोपाल के इतवारा मार्केट में लगी आग अब काबू में है। नासिक में हालात खराब है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के दौरान कुछ अग्निशमनकर्मियों को मामूली चोटें आईं हैं। आग से करीब 200 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। कुछ गैस सिलिंडरों में विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई।

नासिकःमहाराष्ट्र के नासिक में स्थित भद्रकाली इलाके की एक बस्ती में शनिवार को लगी भीषण आग में करीब 200 झुग्गियां जलकर राख हो गईं।

पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। भीमवाड़ी बस्ती क्षेत्र में सुबह करीब 9:30 बजे आग लगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के दौरान कुछ अग्निशमनकर्मियों को मामूली चोटें आईं हैं।

उन्होंने कहा, '' आग से करीब 200 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। कुछ गैस सिलिंडरों में विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई। पूरे इलाके में कुछ देर के लिए काला धुआं छा गया।'' अधिकारी ने कहा, '' करीब 20 अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गये।

लॉकडाउन के कारण शहर की अधिकतर सड़कों पर बेरिकेड लग हुए हैं, जिसके कारण दमकल वाहनों को मौके पर पहुंचने में थोड़ा समय लगा। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया।'' स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में पुलिस और अग्निशमनकर्मियों की सहायता की। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

लेंटर में इस्तेमाल बल्ली के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

भोपाल, 25 अप्रैल (भाषा) भोपाल शहर के पुराने इलाके इतवारा में शनिवार दोपहर को लेंटर में इस्तेमाल होने वाले बल्ली, फट्टे के गोदाम में भीषण आग लग गयी। इस आग से कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन गोदामों में रखी लाखों रुपये की बल्ली, फट्टे और पुराने कपड़े जलने का आशंका है। दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के इतवारा क्षेत्र में दुकानों के पीछे लेंटर में इस्तेमाल होने वाले बल्ली, फट्टे के गोदाम में शनिवार दोपहर लगभग दो बजे आग लगी और आसपास के पुराने कपड़े और अन्य माल के गोदामों में फैल गयी। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकलकर्मी वाहनों सहित तुरंत वहां पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में लग गये। उन्होंने बताया कि लगभग 10 दमकल गाड़ियों की सहायता से आग को दो घंटे में काबू में किया गया। इस आग में कोई भी हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह नहीं पता चला है कि यह आग किस कारण से लगी क्योंकि लॉकडाउन के कारण दुकानें और गोदाम सभी बंद हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईनासिकभोपालइंदौरअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़