लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Congress: कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे नाना पटोले, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- कहीं यह कोई साजिश तो नहीं थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2024 16:43 IST

Maharashtra Congress: कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि पटोले भंडारा जिले में प्रचार अभियान में थे, जब मंगलवार रात को करदा गांव के निकट एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देट्रक ने पटोले की कार को टक्कर मारी और उसे कुचलने का प्रयास किया।यह संदेह पैदा करने वाली बात है कि क्या कोई उन्हें मारना चाहता था।लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में होंगे। राज्य में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं।

Maharashtra Congress: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को बताया कि भंडारा जिले में उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। पार्टी ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया था। पटोले ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को हुई और पुलिस जांच कर रही है कि कहीं यह कोई साजिश तो नहीं थी। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा ,‘‘ कल भंडारा के निकट एक ट्रक ने जानबूझकर हमारी कार को टक्कर मारी। हमें चोट नहीं आई लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जनता के आशीर्वाद से मैं सुरक्षित हूं।

हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस पता लगाएगी कि यह हमला था या कुछ और।’’ कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि पटोले भंडारा जिले में प्रचार अभियान में थे, जब मंगलवार रात को करदा गांव के निकट एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उन्होंने दावा किया कि ट्रक ने पटोले की कार को टक्कर मारी और उसे कुचलने का प्रयास किया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ यह संदेह पैदा करने वाली बात है कि क्या कोई उन्हें मारना चाहता था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक गंभीर घटना है। संदेह उठता है कि क्या उन्हें मारने के लिए यह कोशिश की गई थी? क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्ष के नेताओं को खत्म कर चुनाव जीतना चाहती है?’’ लोंढे ने कहा कि लोगों की दुआओं की वजह से पटोले सुरक्षित बच गये। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में होंगे। राज्य में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनाना पटोलेमहाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए