लाइव न्यूज़ :

गणित का सवाल हल न कर पाने पर टीचर ने छेदा छात्र का गला, बच्चा हुआ गूंगा

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 14, 2018 10:46 IST

महाराष्ट्र में कक्षा 2 के एक छात्र को गणित का एक सवाल हल करने नहीं आ रहा था। इस पर उसके टीचर ने बच्चे को ऐसे मारा कि वह गूंगा हो गया।

Open in App

अहमदनगर, 14 अप्रैलः महाराष्ट्र में एक अध्यापक ने 8 वर्षीय छात्र के गले में लकड़ी के गुटके से छेद कर दिया इससे छात्र की सांस लेने खाना नीचे ले जाने वाली नली को भारी नुकसान पहुंचा। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा अब बोल नहीं पाएगा। एनडीटीवी की खबर के अनुसार कक्षा 2 के छात्र को गणि‌त का एक सवाल हल ना कर पाने पर अध्यापक ने उसके गले पर हमला कर दिया।

जानकारी अनुसार मामला महाराष्ट्र के पींपलगांव गांव के सरकारी स्कूल का है। स्कूल प्रशासन के मुताबिक जब बच्चा जमीन पर गिरकर चीखने लगा तो उसके सहपाठी भागकर उनके पास गए। उसकी हालत देखते ही तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देखकर उसे तत्काल पुणे इलाज के लिए भेज दिया। फिलहाल छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। वह पुणे के सिटी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है।

(जरूर पढ़ेंः बैसाखी स्पेशल: एक पूर्ण सिख की पहचान हैं ये पांच ककार, जानें इन्हें धारण करने का महत्व)

पुलिस के अनुसार आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। एक पुलिस अधिकारी अनुसार अभी हम छात्र की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। उसके बयान के बाद ही हम आरोपी पर कार्रवाई ही करेंगे। संभवतः अभी दर्ज कराई गई रिपोर्ट्स से बड़ा मामला हो।

यह मामला हैदराबाद में एक चार साल वर्षीय छात्र के स्कूल फीस ना भर पाने के बाद हुई घटना बाद सामने आई। वहां छात्र के साथ फीस ना भरने वाले छात्र को बुरी तरह पीटा गया था। इससे छात्र की पूरी स्‍किन पर निशान बन गए थे। छात्र के माता-पिता प्लंबर का काम करते थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज