लाइव न्यूज़ :

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा- सरकारी मुआवजा नहीं चाहिये, मुजरिमों को फांसी दो

By भाषा | Updated: July 1, 2018 15:28 IST

सामूहिक बलात्कार पीड़ित इस स्कूली छात्रा के पिता मंदसौर में फूल बेचते हैं। उनकी बेटी मंदसौर से करीब 200 किलोमीटर दूर इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में 27 जून की रात से भर्ती है। 

Open in App

इंदौर, 01 जुलाई: मध्यप्रदेश के मंदसौर में सामूहिक बलात्कार और वहशत की शिकार सात वर्षीय बच्ची के पिता ने इस वारदात पर आज आक्रोश जताते हुए कहा कि उन्हें सरकारी मुआवजा नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका परिवार बस इतना चाहता है कि उनकी बेटी के साथ बर्बर दुष्कर्म करने वाले दोनों मुजरिमों को जल्द से जल्द मौत की सजा दिलाई जाए। 

सामूहिक बलात्कार पीड़ित इस स्कूली छात्रा के पिता मंदसौर में फूल बेचते हैं। उनकी बेटी मंदसौर से करीब 200 किलोमीटर दूर इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में 27 जून की रात से भर्ती है। 

पीड़ित बच्ची के पिता ने एमवायएच में संवाददाताओं से कहा, "मेरे परिवार को सरकार से कोई मुआवजा नहीं चाहिये। हम यही चाहते हैं कि हमारी बेटी से ज्यादती के मामले में यथाशीघ्र कानूनी प्रक्रिया पूरी हो और मुजरिमों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलायी जाये।" प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "पैसे की कोई बात है ही नहीं। हमें बस इंसाफ चाहिये।" 

सामूहिक बलात्कार पीड़ित बच्ची के पिता ने यह भी कहा कि वह अपनी संतान के एमवायएच में जारी इलाज से संतुष्ट हैं। उन्होंने अपने बेटी को बेहतर इलाज के लिये किसी अन्य अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत से इंकार करते हुए कहा, "एमवायएच में मेरी बेटी के इलाज के लिये बाहर से भी डॉक्टर आ रहे हैं। मेरी बेटी का अच्छा इलाज यहीं (एमवायएच में) हो जायेगा। उम्मीद है कि दो-चार दिन में उसकी हालत और सुधरेगी।" 

इस बीच, मंदसौर के जिलाधिकारी ओपी ने बताया कि सामूहिक बलात्कार पीड़ित बच्ची के पिता के बैंक खाते में कल शनिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना के मद में पांच लाख रुपये की राशि जमा करायी गयी है, ताकि पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक मदद दी जा सके। उनके बैंक खाते में कल सोमवार को इसी मद में पांच लाख रुपये और जमा कराये जायेंगे। 

श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किसी वरिष्ठ मनोचिकित्सक से बच्ची की काउंसलिंग भी करायी जायेगी, ताकि वह दुष्कर्म के सदमे से जल्द से जल्द उबरकर सामान्य जीवन जी सके। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रेपमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी