लाइव न्यूज़ :

मल्टीनेशनल कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट की हैवानियत, 14 साल की बेटी से किया गंदा काम, पत्नी ने शिकायत की

By बृजेश परमार | Updated: December 29, 2020 13:44 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन के विवेकानंद कॉलोनी में नाबालिग ने अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय और महिला थाने पहुंच कर लिखित शिकायत की.

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन पुलिस मामले में जीरो कायमी पर रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण मुंबई पुलिस को भेज रही है. लॉकडाउन के दौरान उसके पापा ने उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया किया. 17 सितंबर को वह उज्जैन से नाना और मम्मी के साथ नाना के घर उज्जैन आ गई.

उज्जैनः मुंबई में मल्टीनेशनल कंपनी के वाइस प्रसीडेंट पर उसकी 14 वर्षीय बेटी ने हैवानियत का आरोप लगाया है. नाबालिग ने अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय और महिला थाने पहुंच कर लिखित शिकायत की जिसके बाद उज्जैन पुलिस मामले में जीरो कायमी पर रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण मुंबई पुलिस को भेज रही है.

पुलिस के अनुसार उज्जैन के विवेकानंद कॉलोनी में पिछले तीन महीने से अपने पिता के घर रह रही महिला ने मुंबई में एक मल्टीनेशनल कम्पनी में वाइस प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत पति का फोन आने पर वापस मुंबई जाने की तैयारी शुरू कर दी. लेकिन जब उनकी साढ़े 14 साल की नाबालिग बेटी ने मुंबई पिता के पास जाने से मना कर दिया. तो वह हैरान रह गई.

ऐसे में जब नाबालिग से प्यार से मुंबई पापा के पास न जाने का कारण पूछा तो उसने जो कहानी बताई उसे सुनकर महिला स्तब्ध रह गई. महिला के अनुसार कुछ देर तक तो उसे समझ ही नहीं आया कि वह क्या करे, पर बाद में वह अपनी नाबालिग बेटी को लेकर पुलिस के पास गई और पति के खिलाफ लिखित शिकायत की.

नाबालिग द्वारा की गई लिखित शिकायत के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान उसके पापा ने उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया किया. पहली बार 12 जून को जब उसकी मां की तबीयत खराब थी, तब रात में पापा उसके कमरे में आए और उसके साथ अश्लील और गंदा कृत्य किया.

जब उसने विरोध की कोशिश की तो उन्होंने किचन का चाकू उसके गले पर रखकर जान से मारने और फ्लैट से नीचे फेंकने की धमकी दी. इसके बाद वह आए दिन तीन महीने तक उसके साथ इस तरह की हरकतें करते रहे. 17 सितंबर को वह उज्जैन से नाना और मम्मी के साथ नाना के घर उज्जैन आ गई.

पीड़ित नाबालिग की मां के अनुसार पति को शराब पीने की बुरी लत है. वह आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते थे और नाबालिग बेटी को भी प्रताडि़त कर रहे हैं. उसने इसकी मुंबई में पुलिस को शिकायत भी कर रखी है, पर हर बार उसके पति के माफी मांग लेने पर मामला रफा-दफा हो जाता है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशउज्जैनभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर